5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस की ऑयल रिफाइनरियों पर मत करो हमला... अमेरिका ने यूक्रेन को...

रूस की ऑयल रिफाइनरियों पर मत करो हमला… अमेरिका ने यूक्रेन को क्यों हड़काया?

Published on

वाशिंगटन

अमेरिका ने यूक्रेन से रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने का आदेश दिया है। बाइडन प्रशासन ने कहा है कि अगर ड्रोन हमला नहीं रोका गया तो इससे रूस जवाबी कार्रवाई बताकर और ज्यादा हमले करेगा। अगर रूसी ऊर्जा बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया जाता है तो इससे वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ने का जोखिम है। रूस दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा निर्यातक देशों में से एक है। यूक्रेन पर आक्रमण से पहले यूरोपीय देश रूसी तेल और गैस के सबसे बड़े उपभोक्ता थे। वर्तमान में भारत और चीन बड़ी मात्रा में रूसी तेल का आयात कर रहे हैं।

बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन को क्यों हड़काया
फाइनेंशियल टाइम्स ने मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बताया है कि बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन से तत्काल रूसी ऊर्जा संयंत्रों पर हमला रोकने का आदेश दिया है। यूक्रेन ने पिछले कुछ हफ्तों में रूसी ऊर्जा बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया है। इससे 12 मार्च के बाद से अब तक तेल की कीमतें लगभग 4% तक बढ़ गई हैं। बाइडन प्रशासन को डर है कि अमेरिका में गैसोलीन की कीमतों में और बढ़ोतरी से राष्ट्रपति जो बाइडन की रेटिंग कमजोर हो जाएगी और उनके दोबारा चुने जाने की संभावना कम हो जाएगी। बाइडन 2024 में एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हो सकता है।

लगातार हमले कर रहे रूस और यूक्रेन
रूस और यूक्रेन दोनों ने पिछले दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध में एक दूसरे के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, सैन्य प्रतिष्ठानों और आयल रिफाइनरियों पर हमला करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है। हाल के महीनों में कीव ने रूसी रिफाइनरियों और ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया है। इसके जवाब में रूस ने भी यूक्रेन के कई ऊर्जा संयंत्रों पर भीषण बमबारी की है। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के सबसे बड़े जलविद्युत संयंत्र सहित देश के कई हिस्सों में बिजली सुविधाओं पर हमला किया, जिससे बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इन हमलों के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

रूसी हमलों में यूक्रेन को ज्यादा नुकसान
यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री जर्मन गैलुशचेंको ने कहा कि रात के समय किए गए ड्रोन और रॉकेट हमले यूक्रेनी ऊर्जा क्षेत्र पर हाल में किए गए सबसे बड़े हमले हैं जिनका लक्ष्य सिर्फ नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि पिछले साल की तरह देश की ऊर्जा प्रणाली में बड़े पैमाने पर फिर से व्यवधान पैदा करने की कोशिश करना है। हमलों के कारण निप्रो पनबिजली संयंत्र में आग लग गई जो यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान जोपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र को बिजली की आपूर्ति करता है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने शुक्रवार तड़के बताया कि संयंत्र की मुख्य 750 किलोवॉट बिजली लाइन कट गई और कम-पावर की एक बैकअप लाइन काम कर रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...