3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीयों के लिए 'फरिश्‍ता' बने दुबई के कारोबारी फिरोज मर्चेंट, घर लौटेंगे...

भारतीयों के लिए ‘फरिश्‍ता’ बने दुबई के कारोबारी फिरोज मर्चेंट, घर लौटेंगे यूएई की जेलों में बंद 900 कैदी

Published on

दुबई

यूएई में रहने वाले भारतीय कारोबारी फिरोज मर्चेंट ने हाल ही में वहां की जेलों से 900 कैदियों की रिहाई सुनिश्चित की है। इसके लिए मर्चेंट ने एक मिलियन दिरहम (करीब 2.5 करोड़ रुपये) का दान दिया। यूएई में सोमवार से रमजान का महीना शुरू हो गया है। इन लोगों की रिहाई को लेकर मर्चेंट ने कहा था कि वह चाहते हैं कि ये लोग ईद अपने परिवारों के साथ मना सकें। बिजनेस के साथ-साथ अपने समाजसेवी कामों के लिए पहचान रखने वाले मर्चेंट की वजह से यूएई की जेलों में बंद 900 भारतीयों की रिहाई का रास्ता साफ हुआ है।

खाड़ी देशों जेलों में हजारों भारतीय कैद हैं। अकेले संयुक्त अरब अमीरात में 900 से अधिक भारतीय कैदी कथित जासूसी, अवैध आव्रजन और अन्य कारणों से वर्षों से जेलों में बंद हैं। मर्चेंट के ऑफिस ने बताया है कि अरब देश की जेलों से 900 कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए करीब 2.25 करोड़ रुपये (एईडी 1 मिलियन) का दान दिया है। यह पहली बार नहीं है कि मर्चेंट ने भारतीय कैदियों को छुड़ाने की पहल की है। इससे पहले भी वह ऐसी कोशिशें कर चुके हैं। उन्होंने अजमान सेंट्रल जेल से 132 कैदियों की रिहाई के लिए 1,50,000 दिरहम का भुगतान किया था। मर्चेंट अपने परोपकारी काम 2008 में स्थापित द फॉरगॉटन सोसाइटी के जरिए करते हैं।

भारत से जाकर खड़ा किया यूएई में कारोबार
66 साल के फिरोज मर्चेंट प्योर गोल्ड ग्रुप और प्योर गोल्ड ज्वैलर्स के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। प्योर गोल्ड ज्वैलर्स अरब देशों के सबसे लोकप्रिय आभूषण खुदरा विक्रेताओं में से एक है, इसके पूरे मध्य पूर्व में 120 से ज्यादा स्टोर हैं। मर्चेंट पश्चिम एशिया के एक प्रसिद्ध उद्योगपति हैं और फोर्ब्स की पश्चिम एशिया के भारतीय मालिकों की सूची 2014 में 26वें स्थान पर थे।

साल 1958 में मुंबई में पैदा हुए फिरोज मर्चेंट का बचपन आर्थिक चुनौतियों से भरा था। इसकी वजह उनके पिता का रियल एस्टेट व्यवसाय फेल हो जाना था। उनकी किस्मत 11 साल की उम्र में मर्चेंट ने अपने परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए स्कूल छोड़ दिया। 1980 में बदली जब शादी के बाद वह पहली बार दुबई आए। यहां उन्होंने सोने की चमक-दमक देखकर इसी व्यवसाय में हाथ आजमाने की सोची। इसके बाद तेजी से वह इसमें आगे बढ़े और 1989 में अपने ज्वैलर्स की स्थापना की, इसके बाद पूरे खाड़ी देशों में इसकी चेन को फैला दिया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...