15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटके दिल्ली तक महसूस किए गए

अफगानिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटके दिल्ली तक महसूस किए गए

Published on

नई दिल्ली,

अफगानिस्तान के उत्तरी इलाके में मौजूद अश्काशाम में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र अश्काशाम से 28 किलोमीटर दूर जमीन के अंदर 255 किलोमीटर की गहराई में था. ये जमीन की दूसरी लेयर यानी मेंटल के आसपास होने वाली गतिविधि थी. इसकी वजह से फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं आई है.

पिछले साल अक्तूबर में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप ने तालिबान शासित देश में भारी तबाही मचाई थी. कई लोग मारे गए थे. आज अफगानिस्तान में जो भूकंप आया, उसके झटके जम्मू और कश्मीर, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए हैं.

पिछले साल अक्तूबर महीने में अफगानिस्तान में एक के बाद एक तीन भूकंप आए थे. तीनों की तीव्रता भी ज्यादा थी. 7 अक्तूबर को 6.3, 11 अक्तूबर को 6.3 और 15 अक्तूबर को 6.4. इसकी वजह से 1500 लोग हेरात और आसपास के इलाकों में मारे गए थे. डेढ़ लाख लोगों ने घर बर्बाद हो गए थे. तीन जिले में इमारतें धवस्त हो गई थीं.

अफगानिस्तान के हिंदूकुश के नीचे इतनी गहराई में भूकंप हैरान करने वाला
केंद्र हिंदूकुश पहाड़ों के नीचे अक्सर जमीन हिल जाती है. इन भूकंपों की वजह से भारत, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, चीन, उजबेकिस्तान और किर्गिस्तान तक हिल जाते हैं. हैरानी इस बात की है कि ये भूकंप बहुत ज्यादा गहराई में था. यानी धरती की दूसरी लेयर मेंटल के आसपास.

ज्यादा गहराई वाले भूकंपों से ऊपर जमीन पर नुकसान कम होता है. मतलब ये कि अगर कोई भूकंप 500 किलोमीटर की गहराई में आता है, तो उसका नुकसान ऊपर कम दिखेगा. लेकिन वहीं भूकंप अगर 20 किलोमीटर या उससे ऊपर की गहराई में आता है, तो जमीन पर नुकसान ज्यादा देखने को मिलेगा.

छिछले भूकंप यानी कोई खतरनाक परमाणु बम विस्फोट
आमतौर पर छिछले भूकंप ज्यादा आते हैं. यानी वो भूकंप जो 20 किलोमीटर या उससे कम गहराई के होते हैं. दुनिया में आने वाले सभी भूकंपों में से 75 फीसदी यही होते है. इन्हें शैलो-फोकस भूकंप कहते हैं. बदकिस्मती से जितना छिछला भूकंप होगा, नुकसान उतना ही ज्यादा होगा. लेकिन गहरे भूकंप नुकसान कम पहुंचाते हैं.

गहरे भूकंप यानी ज्यादा बड़े इलाके में झटके, नुकसान कम
जिन भूकंपों का केंद्र ज्यादा गहराई में होता है, वो बड़े इलाके में महसूस किए जाते हैं. यानी कई देशों में. सदियों पहले ऐसा एक ही भूकंप आया था. जिसकी वजह से म्यांमार के बागन कस्बे में सैकड़ों मंदिर क्षतिग्रस्त हुए थे. लेकिन सिर्फ चार लोगों की मौत हुई थी. साल 2004 में सुमात्रा में आया 9.1 तीव्रता का भूकंप और 2011 में जापान में आया भूकंप कम गहराई का था. दोनों करीब 60 किलोमीटर की गहराई में केंद्रित थे.

धरती के लेयर डिसाइड करते हैं भूकंप की तीव्रता
हमारी पृथ्वी प्रमुख तौर पर चार परतों से बनी है. यानी इनर कोर (Inner Core), आउटर कोर (Outer Core), मैंटल (Mantle) और क्रस्ट (Crust). क्रस्ट सबसे ऊपरी परत होती है. इसके बाद होता है मैंटल. ये दोनों मिलकर बनाते हैं लीथोस्फेयर (Lithosphere). लीथोस्फेयर की मोटाई 50 किलोमीटर है. जो अलग-अलग परतों वाली प्लेटों से मिलकर बनी है. जिसे टेक्टोनिक प्लेट्स (Tectonic Plates) कहते हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...