3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'दुश्मन का मांस खाओ, लोकल लड़कियों का रेप करो', यहां सैनिकों को...

‘दुश्मन का मांस खाओ, लोकल लड़कियों का रेप करो’, यहां सैनिकों को दिए खौफनाक आर्डर

Published on

नई दिल्ली ,

रूस से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है. जैसा मामला है सवाल उठता है कि क्या यूक्रेन से दुश्मनी की आग में जलते रूस ने मानवता और मानवाधिकारों को ताक पर रख दिया है? बताते चलें कि रूसी सैनिकों को कथित तौर पर अपने दुश्मनों का मांस खाने और यूक्रेन की महिलाओं से बलात्कार करने का ‘आदेश’ लेते हुए पाया गया है.

कथित आदेश एक सैनिक के फोन पर पाए गए थे जिसमें यूक्रेनी सैनिकों के ‘मांस खाने’ का जिक्र था. यूक्रेनी कमांडरों ने दावा किया कि ये ‘सिफारिशें’ रूसी कमांडरों द्वारा अपने सैनिकों को सीधे टेलीग्राम मैसेज के जरिये भेजी गई हैं.

ध्यान रहे कि अभी बीत दिनों ही यूक्रेनी सैन्यकर्मियों ने एक रूसी आक्रमणकारी को पकड़ा था. जिसके पास से एक मोबाइल फ़ोन भी बरामद हुआ था. फ़ोन की जब जांच हुई तो यूक्रेनी सैनिक उस वक़्त हैरान रह गए जब उन्होंने उस रूसी आक्रमणकारी के टेलीग्राम मैसेज देखे.यूक्रेनी डिप्टी कमांडर मैक्सिम झोरिन ने कैदी के साथ साथ उन रूसी संदेशों की फोटो भी शेयर की है जो हैरान करने वाली है. तस्वीरों को कैप्शन देते हुए ज़ोरिन ने लिखा: ‘एक रूसी कैदी और उसके मोबाइल फोन पर उसके ‘निर्देश’.

अपने पोस्ट में उन्होंने ये भी कहा कि उनके (रूस के ) मानवीय गुणों के विकास का स्तर स्पष्ट है. वे सभी (रूसी सैनिक) ऐसे ही हैं, बिल्कुल बिना सिद्धांतों और सभ्यता के संकेतों के. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जो कोई भी सोचता है कि ‘वह इस युद्ध के लिए पैदा नहीं हुआ है’ उसे यह याद रखना चाहिए.’

रूसी संदेशों पर बात करते हुए झोरिन ने ये भी कहा कि संदेशों में ऐसा प्रतीत होता है कि रूसी सैनिकों को ‘मानव मांस का स्वाद चखना चाहिए’, साथ ही ‘एक स्थानीय लड़की का बलात्कार करना और उसे मार देना चाहिए’, आदर्श रूप से ‘अपनी पूरी कंपनी के साथ.’

साथ ही उसे उसे किसी भी युद्धबंदी को यातना देने का भी ‘आदेश’ दिया गया था जो वाक़ई अमानवीय है. इसमें युद्धबंदी को जिंदा दफ़नाने से लेकर चाकू से टुकड़े-टुकड़े करने तक तमाम चीजें शामिल हैं.

टेलीग्राम मैसेज में रूस ने अपने सैनिकों से ये भी कहा है कि, जिन दुश्मनों को तुमने मारा है उनके घरों से ट्रॉफियां इकट्ठा करो. सौभाग्य और स्मृति चिन्ह के रूप में इन्हें घर ले जाओ. संदेश ये भी कहता है कि, यदि कर सकें तो रूसी सैनिक सभी युद्धबंदियों को बर्फ में दफना दें. उन पर संगीन से वार करने के बाद उनके पूरे परिवार को उनके घरों सहित जला दें.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...