14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयवियतनाम के ब्रह्मोस खरीदने पर ग्रहण! वजह बना चीन, दक्षिण चीन सागर...

वियतनाम के ब्रह्मोस खरीदने पर ग्रहण! वजह बना चीन, दक्षिण चीन सागर में भारत की बढ़ी टेंशन

Published on

बीजिंग

फिलीपींस के बाद वियतनाम के भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन, अब इस संभावना पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। इसकी वजह चीन बना है। दरअसल, चीन और वियतनाम ने दोनों देशों को कनेक्ट करने वाली रेलवे लाइन से लेकर मगरमच्छों के निर्यात कर कुल 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। ये समझौतें वियतनामी राष्ट्रपति टो लैम के चीन दौरे पर किए गए हैं। हालांकि, चीन और वियतनाम हमेशा से अच्छे पड़ोसी नहीं रहे हैं। दोनों देशों के बीच 1979 में लगभग एक महीने का युद्ध भी हो चुका है।

जिनपिंग ने वियतनाम को बताया दोस्त
टो लैम इस महीने की शुरुआत में ही पार्टी प्रमुख नियुक्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए चीन को चुना। इसे दोनों कम्युनिस्ट पड़ोसियों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के साथ-साथ दक्षिण चीन सागर विवाद के बावजूद संबंधों को मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरान शी जिनपिंग ने कहा, “चीन ने हमेशा अपने पड़ोस की कूटनीति में वियतनाम को प्राथमिकता दी है, और पार्टी नेतृत्व का पालन करने, अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल समाजवादी मार्ग अपनाने और सुधारों और समाजवादी आधुनिकीकरण के उद्देश्य को गहरा करने में वियतनाम का समर्थन करता है।”

लैम ने भी की चीन की तारीफ
लैम ने भी चीन की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपनी यात्रा को चीन के साथ संबंधों को महत्व देने के लिए पार्टी और वियतनामी सरकार की पुष्टि कहा। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों ने रेलवे लाइन की योजना और उसकी व्यवहार्यता अध्ययन पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इस मामले में प्रारंभिक समझौता दिसंबर में शी जिनपिंग की वियतनाम यात्रा के दौरान किया गया था। इसमें दोनों देशों को जोड़ने वाली तीन रेलवे लाइनों को बिछाने की परियोजना शामिल हैं। चीन और वियतनाम ने 1950 में राजनयिक संबंध बनाए और 2008 में सहयोग की एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की।

ब्रह्मोस सौदा खटाई में कैसे पड़ा
चीन के साथ वियतनाम के संबंधों ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है। वियतनाम के नए नेता बने टो लैम को चीन समर्थक माना जाता है। उनके शासनकाल में वियतनाम और चीन के संबंध सुधरने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल बेचना भारत के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। भारत नहीं चाहेगा कि ब्रह्मोस की टेक्नोलॉजी तक चीन की पहुंच हो। वियतनाम ने पहले चीन का मुकाबला करने के लिए ही भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने का फैसला किया था। उसने ब्रह्मोस की खरीद को लेकर ब्रह्मोस एयरोस्पेस के साथ बातचीत भी की थी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...