17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने सरकार बनाते ही किया 'बेड़ा गर्क', पैसे-पैसे को...

अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने सरकार बनाते ही किया ‘बेड़ा गर्क’, पैसे-पैसे को मोहताज हुए बांग्लादेशी

Published on

ढाका

शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश के अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया है। मोहम्मद यूनुस प्रख्यात अर्थशास्त्री हैं। उन्हें लाखों बांग्लादेशियों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। लेकिन, नई अंतरिम सरकार का प्रमुख बनते ही बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक ने ऐसा आदेश जारी किया है, जिससे लाखों बांग्लादेशियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बांग्लादेश बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों को निर्देश दिया है कि वे इस सप्ताह प्रति ग्राहक नकद निकासी को अधिकतम 2 लाख टका तक सीमित रखें। बांग्लादेश बैंक, बांग्लादेश का केंद्रीय बैंक है।

कैश के ट्रांसपोटेशन में आ रही मुश्किलें
बांग्लादेश बैंक ने यह निर्णय बैंकों के प्रबंध निदेशकों को आपातकालीन संदेश के माध्यम से सूचित किया है। निर्देश में सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है, जिसके कारण बैंक की शाखाओं में कैश पहुंचाने में कठिनाई हो रही है। इस कारण नकद निकासी पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक हो गया है। संदेश में बैंकों को चेक लेनदेन की निगरानी बढ़ाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने का भी निर्देश दिया गया है।

बैंक बोला- अस्थिरता को रोकने के लिए किया फैसला
बांग्लादेश बैंक के एक अधिकारी ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने शपथ ले ली है। यह फैसला शपथ ग्रहण के बाद किया गया है। निकासी को सीमित करने के निर्णय का उद्देश्य बैंकिंग क्षेत्र में संभावित अस्थिरता को रोकना है, जो बड़े पैमाने पर नकद निकासी से उत्पन्न हो सकती है।

बांग्लादेश में अब भी अराजकता का माहौल
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बावजूद अराजकता जारी है। देश के 90 फीसदी पुलिस थानों से पुलिसकर्मी नदारद हैं। हिंसा के दौरान बड़ी संख्या में थानों को जला दिया गया था। ऐसे में पुलिसकर्मियों के लिए इंफ्रास्टक्चर न के बराबर है। बांग्लादेश में वर्तमान में आम लोगों के लिए कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। ट्रैफिक को संभावने के लिए छात्रों के समूह सड़कों पर काम कर रहे हैं। लोगों के सामने, खासकर छोटे व्यापारियों के लिए आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...