18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान और यमन भी करेंगे इजरायल पर हमला... 300 रॉकेट दाग क्या...

ईरान और यमन भी करेंगे इजरायल पर हमला… 300 रॉकेट दाग क्या बोला हिजबुल्लाह सरगना

Published on

बेरूत:

हिजबुल्लाह सरगना सैय्यद हसन नसरल्लाह ने इजरायल पह हमले के बाद पहली बार बयान दिया है। उसने कहा कि हिजबुल्लाह ने अपने कमांडर फौद शोकोर की हत्या का बदला ले लिया है। हालांकि, इसका बदला लेने में कई कारणों से देरी हुई। हसन नसरल्लाह ने कहा कि हिजबुल्लाह के हमले के बाद ईरान और यमन के हूती विद्रोही भी इजरायल पर हमले को तैयार हैं। उसने कहा कि हिजबुल्लाह ने 110 किमी की दूरी पर स्थित एक इजरायली सैन्य अड्डे को निशाना बनाया। उसने यह भी दावा किया कि हिजबुल्लाह के ड्रोन भी इजरायली हवाई क्षेत्र में घुसने में सफल रहे। उसने चेतावनी दी कि हिजबुल्लाह ने सटीक हमला करने वाली मिसाइलों का अभी इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें भी तैनात किया जा सकता है।

हिजबुल्लाह कमांडर की हत्या का बताया बदला
हसन नसरल्लाह ने एक भाषण में कहा कि कमांडर फौद शोकोर की हत्या का बदला लेने में हुई देरी इजरायल और अमेरिका की व्यापक लामबंदी के कारण हुई। उसने इस बात पर भी जोर दिया की इस देरी का फायदा यह हुआ कि हमें अपने सहयोगी समूहों से बातचीत करने का मौका मिला कि इजरायल के खिलाफ सामूहिक रूप से प्रतिक्रिया देनी चाहिए या फिर व्यक्तिगत रूप से। नसरल्लाह ने रविवार को हिजबुल्लाह के हमलों को ऑपरेशन “अरबईन का दिन” नाम दिया। हसन नसरल्लाह ने यह भी कहा कि हिजबुल्लाह के हमलों के बाद ईरान और यमन से आगे प्रतिक्रिया की उम्मीद है।

इजरायली सैन्य अड्डे को बताया पहला टारगेट
नसरल्लाह ने खुलासा किया, “ऑपरेशन का पहला उद्देश्य इजरायल के अंदर स्थित एक सैन्य लक्ष्य था: ग्लिलोट बेस।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऑपरेशन का उद्देश्य नागरिक बुनियादी ढांचे के बजाय सैन्य लक्ष्य को नष्ट करना था, जो लेबनानी नागरिकों की रक्षा करने और फौद शोकोर की हत्या का बदला लेने के लिए हिजबुल्लाह की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नसरल्लाह ने कहा, “लक्ष्य को रणनीतिक रूप से तेल अवीव के करीब चुना गया था।”

आयरन डोम को घेरने के लिए हिजबुल्लाह की चाल
नसरल्लाह ने आगे कहा, “हमने इजरायल के अंदर ऑपरेशन के लिए एक प्राथमिक लक्ष्य की पहचान की है, जो इजरायली सैन्य खुफिया का ग्लिलोट बेस है, जिसे अमन डिवीजन कहा जाता है, जिसमें यूनिट 8200 शामिल है।” नसरल्लाह ने स्पष्ट किया, “यह निर्णय लिया गया था कि कई मिनट तक आयरन डोम को घेरे रखने के लिए 300 कत्यूषा रॉकेट लॉन्च किए जाएं, जब तक कि ड्रोन पार न हो जाएं।” नसरल्लाह ने कहा कि हिजबुल्लाह ने गाइडेड मिसाइलों और ड्रोन से सभी तय लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हिट किया, जिसमें लेबनानी-फिलिस्तीनी सीमा को पार करने वाले ड्रोन शामिल थे, जो “बेका घाटी से इजरायल पर पहली बारलॉन्च किए गए।”

इजरायल पर नुकसान छिपाने का आरोप
नसरल्लाह के अनुसार, कई ड्रोन ने अपने लक्ष्यों को निशाना बनाया, हालांकि उन्होंने कहा कि “दुश्मन नुकसान की पूरी सीमा को छुपा रहा है।” उसने स्पष्ट किया कि हिजबुल्लाह ने बेन गुरियन हवाई अड्डे या इजरायली रक्षा मंत्रालय सहित तेल अवीव में विशिष्ट स्थलों को निशाना बनाने की योजना नहीं बनाई थी। उसने नहरिया, एकर और अन्य क्षेत्रों में किसी भी नुकसान के लिए हिजबुल्लाह के सीधे हमलों के बजाय इजरायली एंटी-मिसाइल सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “दुश्मन सैकड़ों हमलों की बात कर रहा है, लेकिन उन्होंने केवल दो मिसाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया।”

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...