13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों की सुरक्षा सुनिश्चित करें', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर...

‘पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों की सुरक्षा सुनिश्चित करें’, मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बोली यूनुस सरकार

Published on

ढाका ,

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दखल दिया है. यूनुस सरकार के प्रवक्ता शफीकुल आलम ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हम भारत और पश्चिम बंगाल सरकार से अल्पसंख्यक मुस्लिम आबादी की पूरी तरह सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाने का आग्रह करते हैं.

शफीकुल आलम ने कहा कि हम मुर्शिदाबाद में हुई साम्प्रदायिक हिंसा में बांग्लादेश को घसीटने के किसी भी प्रयास को दृढ़ता से खारिज करते हैं. हम मुसलमानों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिनमें जान-माल का नुकसान हुआ है. शफीकुल ने कहा कि हम भारत और पश्चिम बंगाल सरकार से आग्रह करते हैं कि वे अल्पसंख्यक मुस्लिम आबादी की पूर्ण सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं.

वक्फ कानून में संशोधन के खिलाफ कई जिलों में हुए थे प्रदर्शन
बता दें कि पिछले हफ्ते मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में हिंसा भड़क उठी थी. विरोध प्रदर्शन मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में हुआ था, और इस दौरान आगजनी, पथराव और सड़क जाम की स्थिति पैदा हो गई थी.

बांग्लादेशी असामाजिक तत्वों ने की थी मुर्शिदाबाद में हिंसा
गृह मंत्रालय की शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया कि हिंसा में बांग्लादेशी असामाजिक तत्व शामिल थे. जांच में यह भी पाया गया कि बंगाल की ममता बनर्जी सरकार घुसपैठियों पर नजर रखने में फेल रही, जिसका नतीजा है कि वक्फ कानून में संशोधन को लेकर विरोध-प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद और 24 परगना में अशांति फैल गई. इस दौरान हुई हिंसा में कमोबेश तीन लोगों की मौत हो गई, और कई अन्य घायल भी हो गए.

पश्चिम बंगाल सरकार ने हाई कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट
मुर्शिदाबाद की हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट में एक जांच रिपोर्ट भी पेश की है, जिसमें बताया गया कि 8 अप्रैल को हजारों की संख्या में लोग अचानक इकट्ठा हुए थे, जिन्होंने विरोध-प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया था. इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया. इसके बाद 11 अप्रैल को जुमे की नमाज के बाद भी हाईवे जाम करने की कोशिश की गई, जहां लोगों ने कथित रूप से भड़काऊ नारेबाजी की. इसके बाद 12 अप्रैल को भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और फिर कथित रूप से हिंदू समुदाय के इलाकों में तोड़फोड़ और हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया था.

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...