11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजेल से भागा, 10 पर्यटकों को मारा... खूंखार आतंकी ने अल्टीमेटम देकर...

जेल से भागा, 10 पर्यटकों को मारा… खूंखार आतंकी ने अल्टीमेटम देकर पाकिस्तानी मंत्री को छोड़ा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के डायमेर स्थित चिलास के ठाक गांव के पास बाबूसर रोड पर फंसे एक वरिष्ठ मंत्री, कुछ यात्रियों और विदेशी पर्यटकों को आतंकवादियों ने अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद छोड़ दिया है। खबरों की मानें तो बातचीत के दौरान आतंकवादियों ने अधिकारियों को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। एक दिन पहले खबर आई कि पाकिस्तान की जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई की मांग कर रहे आतंकवादियों ने एक मंत्री का अपहरण कर लिया है। मंत्री पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा को गिलगित-बाल्टिस्तान से जोड़ने वाले एक मुख्य मार्ग से जा रहे थे।

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने सूत्रों के हवाले से कहा कि गिलगित-बाल्टिस्तान के मंत्री अब्दुल्ला बेग अपने बेटे के साथ गिलगित से इस्लामाबाद जा रहे थे। मुजाहिदीन गिलगित-बाल्टिस्तान और कोहिस्तान के कमांडर अब्दुल हमीद और हबीबुर रहमान के नेतृत्व में आतंकवादियों ने सड़क पर अवरोध लगा दिए जिससे दोनों तरफ के यात्री कई घंटों के लिए फंस गए। इसके बाद अधिकारियों के साथ राजनीतिक और धार्मिक नेताओं ने उग्रवादियों से मुलाकात की और वार्ता की।

आतंकियों की रिहाई की मांग
डायमेर के वार्ताकारों की टीम का नेतृत्व करने वाले पीएमएल-एन नेता फैजुल्ला फराक ने पाकिस्तानी अखबार को बताया कि आतंकवादियों के साथ बातचीत हुई और मंत्री बेग इसका हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की मुख्य मांग सरकार के साथ एक पुराने समझौते के तहत, उनके दर्जनों साथियों की अलग-अलग जेलों से रिहाई है। उनमें से कुछ नंगा पर्वत हत्याकांड में शामिल थे।

जेल से भागा खूंखार आतंकी
पुलिस ने 2013 में नंगा पर्वत क्षेत्र में 10 विदेशियों की हत्या के आरोप में गिलगित-बाल्टिस्तान के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हबीबुर रहमान सहित तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन दो साल बाद वह जेल से भागने में कामयाब रहा। रहमान का एक अन्य साथी जो भागने में विफल रहा, वर्तमान में पंजाब की जेल में है जिसका केस मिलिट्री कोर्ट में चल रहा है। जेल से भागने के बाद छह साल तक हबीबुर रहमान छिपता रहा। 7 जुलाई 2021 को रहमान को एक ‘ओपन कोर्ट’ चलाते और सोशल मीडिया पर इंटरव्यू देते देखा गया।

रहमान ने की 10 विदेशियों की हत्या
इंटरव्यू में हबीबुर रहमान ने 15 अन्य आतंकवादियों के साथ खुद को नायब अमीर (उप प्रमुख) और अब्दुल हमीद को मुजाहिदीन गिलगित-बाल्टिस्तान और कोहिस्तान का कमांडर बताया। 22 जून 2013 को नंगा पर्वत बेस कैंप के पास आतंकवादियों ने 10 विदेशियों और उनके गाइड की हत्या कर दी थी। इसके बाद एक एसएसपी और सेना के दो अधिकारियों की हत्या और शिया संप्रदाय के 19 बस यात्रियों की टारगेट किलिंग के बाद सरकार ने डायमेर में शांति बनाए रखने के लिए आतंकवादियों के साथ समझौता किया था। आतंकियों के साथ ताजा बातचीत के बाद बाबूसर रोड को फिर से खोल दिया गया है जिससे वहां फंसे यात्रियों को क्षेत्र से आवागमन की अनुमति मिल गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...