10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान पहुंचा यूरोप का सबसे बड़ा 'तानाशाह', मियां शहबाज ने प्रोटोकॉल तोड़...

पाकिस्तान पहुंचा यूरोप का सबसे बड़ा ‘तानाशाह’, मियां शहबाज ने प्रोटोकॉल तोड़ किया स्वागत

Published on

इस्लामाबाद

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको सोमवार को अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे। लुकाशेंको को यूरोप का आखिरी तानाशाह कहा जाता है। वह बेलारूस में 1994 में गणराज्य की स्थापना के बाद से राष्ट्रपति हैं। लुकाशेंको की अगवानी के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रोटोकॉल तोड़ा और स्वागत के लिए खुद रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर मौजूद रहे। उनके साथ उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार और गृह मंत्री मोहसिन नकवी सहित अन्य अधिकारियों भी उपस्थित थे।

पाकिस्तान में लुकाशेंको का कार्यक्रम जानें
पाकिस्तान विदेश कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बेलारूसी राष्ट्रपति “प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ के साथ व्यापक वार्ता करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग एवं सहभागिता के क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे।” इसके अतिरिक्त, बयान में कहा गया था कि यात्रा के दौरान कई समझौतों और समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। उनके आगमन से पहले, बेलारूस से 68 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को संघीय राजधानी पहुंचा, जिसमें बेलारूस के विदेश मंत्री, ऊर्जा मंत्री, न्याय मंत्री, परिवहन मंत्री, प्राकृतिक संसाधन मंत्री, आपातकालीन स्थिति मंत्री और सैन्य उद्योग समिति के अध्यक्ष शामिल थे।

बेलारूस का प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्तान पहुंचा
इसके अलावा, बेलारूस की 43 प्रमुख व्यावसायिक हस्तियां भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। यह दौरा इमरान खान की पार्टी पीटीआई के अंतिम विरोध आह्वान के बीच हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप अधिकारियों ने इस्लामाबाद के रेड जोन को सील कर दिया है, जिसमें प्रमुख सरकारी इमारतें हैं और डिप्लोमैटिक एन्क्लेव को सुरक्षित कर दिया गया है। रविवार को बेलारूस से अग्रिम प्रतिनिधिमंडल के आ ने के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी ने कसम खाई कि संघीय राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जाएगा।

पाकिस्तानी गृहमंत्री ने PTI को चेताया
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, गृहमंत्री नकवी ने कहा कि राजधानी के निवासियों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपाय किए गए थे, उन्होंने हजारों लोगों को असुविधा पहुंचाने के लिए पीटीआई को दोषी ठहराया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “बेलारूस के राष्ट्रपति के स्वागत के लिए इस्लामाबाद खूबसूरती से सजाया गया है। यह दुनिया भर में मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के समर्पण का प्रमाण है। दूसरी ओर, प्रदर्शनकारी इस महत्वपूर्ण क्षण को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। इस तरह की नकारात्मकता प्रगति के लिए हमारे संकल्प को कम नहीं करेगी।”

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...