6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहर अफगान को पाकिस्तान से नफरत, हमला हुआ तो हमारे फिदायीन तैयार......

हर अफगान को पाकिस्तान से नफरत, हमला हुआ तो हमारे फिदायीन तैयार… तालिबान की खुली धमकी

Published on

काबुल

पाकिस्तान और तालिबान के बीच इन दिनों तनाव चरम पर है। दोनों पक्ष सीमा विवाद, आतंकवाद और संप्रभुता के नाम पर एक दूसरे से भिड़े हुए हैं। इस बीच तालिबान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है। तालिबान के जनरल अब्दुल बसीर शेरजादी ने एक वीडियो जारी कर पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। शेरजादी ने अफगानिस्तान का इतिहास बताते हुए कहा कि हम इसकी रक्षा करना जानते हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि हर अफगान पाकिस्तान से नफरत करता है। इससे पहले तालिबान के कमांडर जनरल मुजीब ने भी पाकिस्तान पर जमकर जुबानी हमला किया था। उन्होंने तो यहां तक कहा था कि पाकिस्तान को कायदे आजम जिन्ना का नाम बदलना चाहिए जो नशे में अंग्रेज थे। सिर्फ पैगंबर मोहम्मद ही कायद-ए-आजम हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है जबकि वहां इस्लामिक कुछ भी नहीं है। तालिबान इन दिनों पाकिस्तान और अमेरिका की नजदीकियों पर भी भड़का हुआ है। तालिबान का आरोप है कि पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल को लेकर समझौता किया है।

जनरल अब्दुल बसीर शेरजादी ने वीडियो में क्या कहा?
तालिबानी जनरल अब्दुल बसीर शेरजादी ने अपने वीडियो में कहा कि अफगानिस्तान का 5000 साल का इतिहास है और हम इसकी रक्षा करना जानते हैं। हर अफगान पाकिस्तान से नफरत करता है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप हम पर हमला करते हैं, तो हमारे आत्मघाती हमलावर आपसे लड़ने के लिए तैयार हैं। हमारे पास हजारों आत्मघाती हमलावर हैं जो आपके घरों को नष्ट कर देंगे। हम इस्लामाबाद को अपनी दूसरी राजधानी बनाएंगे। शेरजादी ने यह भी कहा कि आप सांप को चूम नहीं कर सकते, क्योंकि सांप अंत में आपको काटेगा।

तालिबान ने पहले भी दी थी पाकिस्तान को धमकी
तालिबान का जनरल मुजीब अफगानिस्तान में टेलीविजन का जाना माना चेहरा है। उसे अक्सर टीवी डिबेट में तालिबान का पक्ष रखते हुए देखा गया है। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक टीवी डिबेट में कहा था कि पाकिस्तान जानबूझकर सीमा पार से हमारे फलों के निर्यात में देरी करता है। अल्लाह का शुक्र है कि हमें अब कराची या ग्वादर बंदरगाह की जरूरत नहीं पड़ेगी। अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात ने चाबहार बंदरगाह का उपयोग करने के लिए ईरान के साथ समझौता किया है। पाकिस्तान हमेशा अफगानिस्तान को नुकसान पहुंचाता है, चाहे कोई भी सत्ता में हो।

डूरंड लाइन को लेकर पाकिस्तान-अफगानिस्तान में तनाव
अफगानिस्तान शुरू से ही दोनों देशों के बीच मौजूद सीमा रेखा डूरंड लाइन को नहीं मानता है। तालिबान भी डूरंड लाइन को आधिकारिक सीमा रेखा मानने से इनकार करता है। अफगान पक्ष का मानना है कि पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान उनका हिस्सा है। हालांकि, पाकिस्तान इस दावे को मानने के लिए तैयार नहीं है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान डूरंड लाइन पर बाड़बंदी भी कर रहा है, जिसे लेकर तालिबान से कई बार झड़प भी हो चुकी है।

अफगानिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमलों से भी भड़का है तालिबान
पाकिस्तान और अमेरिका के बीच हुई सीक्रेट डील पर भी तालिबान भड़का हुआ है। तालिबान सरकार में रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब ने तो खुलकर पाकिस्तान का नाम लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि हमें पता है कि अमेरिकी ड्रोन कहां से आ रहे हैं। अमेरिका ने काबुल में ड्रोन हमला कर अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी को मार गिराया था। इसके अलावा टीटीपी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में भी पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान के अंदर घुसकर हमला कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...