8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचेर्नोबिल 2.0 का डर, रूस-यूक्रेन गोलीबारी में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु...

चेर्नोबिल 2.0 का डर, रूस-यूक्रेन गोलीबारी में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र की बिजली कटी

Published on

कीव

रूस-यूक्रेन के बीच जारी गोलीबारी के कारण यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। इस कारण जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र को रिएक्टरों को ठंडा रखने के लिए आपातकालीन डीजल जनरेटर पर स्विच करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। यूक्रेन की राज्य परमाणु कंपनी एनर्जोएटम और यूएन परमाणु निगरानी संस्था ने दावा किया है कि इस गोलीबारी के कारण न्यूक्लियर प्लांट को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में अगर न्यूक्लियर प्लांट को बिजली आपूर्ति जल्द बहाल नहीं होती है तो उसके रिएक्टरों के गर्म होने का खतरा बना रहेगा। इस संकट से यूक्रेन में चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना के दोहराने का अंदेशा जताया जा रहा है।

रूस और यूक्रेन ने एक दूसरे पर लगाया आरोप
रूस और यूक्रेन ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र की साइट पर गोलाबारी के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। इस दुर्घटना में न्यूक्लियर प्लांट के इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आगे की गोलाबारी को रोकने के लिए एक सुरक्षा क्षेत्र स्थापित करने पर जोर दे रही है। एजेंसी ने कहा कि भले ही जापोरिज्जिया के छह रिएक्टर बंद हो गए हैं, लेकिन उनमें परमाणु ईंधन को अभी भी ठंडा करने की जरूरत है ताकि परमाणु विस्फोट को रोका जा सके। इसके लिए बिजली की निरंतर आपूर्ति की आवश्यकता होती है।

आईएईए के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने कहा कि जापोरिज्जिया संयंत्र के एकमात्र एक्सटर्नल पावर सोर्स पर गोलाबारी बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र को संरक्षित और सुरक्षित किया जाना चाहिए। आईएईए यूक्रेनी परमाणु नियामक एनर्जोएटम के दावे की पुष्टि करते हुए कहा कि लगभग 1 बजे हुई गोलीबारी में जापोरिज्जिया संयंत्र को बाहर से बिजली की आपूर्ति करने वाली मुख्य 750 किलोवोल्ट लाइन बंद पड़ गई है। ऐसे में संयंत्र को डीजल जनरेटर को स्विच कर दिया गया है। आईएईए ने कहा कि संयंत्र की सभी सुरक्षा प्रणालियां बिजली प्राप्त कर रही हैं और सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

रूस और यूक्रेन से शांति पर बात कर रहे आईएईए चीफ
आईएईए चीफ राफेल ग्रॉसी संयंत्र के चारों ओर एक सुरक्षा क्षेत्र स्थापित करने पर रूस और यूक्रेन के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने यह कहने से इनकार कर दिया है कि इसमें वास्तव में क्या शामिल होगा या इसे कैसे लागू किया जाएगा। वह गुरुवार को कीव में थे और अगले सप्ताह की शुरुआत में रूस जाने वाले हैं। ग्रॉसी ने कहा कि मैं जल्द ही रूसी संघ की यात्रा करूंगा और फिर यूक्रेन लौटूंगा, ताकि संयंत्र के चारों ओर परमाणु सुरक्षा क्षेत्र पर सहमति बन सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...