9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदूसरे विश्वयुद्ध में क्रैश हुआ फिनलैंड का विमान 80 साल बाद खोजा...

दूसरे विश्वयुद्ध में क्रैश हुआ फिनलैंड का विमान 80 साल बाद खोजा गया, गहरे समुद्र में ‘सही सलामत’ मिला

Published on

हेल्सिंकी

दूसरे विश्वयुद्ध से जुड़े एक रहस्य का खुलासा अब हो गया है। दूसरे विश्वयुद्ध में फिनलैंड का एक विमान बाल्टिक सागर के ऊपर सोवियत बमवर्षकों की ओर से मार गिराया गया था। इससे जुड़ा रहस्य 80 वर्षों के बाद सुलझता हुआ दिख रहा है। जून 1940 में विमान अमेरिकी और फ्रांसीसी राजनयिक कूरियर ले जा रहा था। तब सोवियत संघ की ओर से बाल्टिक देशों पर कब्जा करने से कुछ ही दिन पहले इसे मार गिराया गया था। विमान में सवार सभी नौ लोग मारे गए, जिनमें फिनिश चालक दल के दो सदस्य और सात यात्री शामिल थे।

एक अमेरिकी राजनयिक, दो फ्रेंच, दो जर्मन, एक स्वीडिश और एक एस्टोनियाई फिनिश नागरिक इसमें मारे गए। एस्टोनिया में एक गोताखोरी और बचाव दल ने इस सप्ताह कहा कि उन्हें फिनिश एयरलाइन एयरो, जो अब फिनएयर कहलाता है कि ओर से संचालित जंकर्स जू 52 विमान के अच्छी तरह से संरक्षित हिस्से और मलबा मिला है। यह एस्टोनिया की राजधानी तेलिन के पास एक छोटे द्वीप के करीब 70 मीटर की गहराई में पाया गया है।

विमान पर कब हुआ था हमला
एस्टोनियाई गोताखोरी और अंडरवाटर सर्वे कंपनी टुक्रिटूड ओयू के प्रवक्ता कैडो पेरेमीज ने विमान के अवशेषों को खोजने में समूह की सफलता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमने शून्य से शुरुआत की और खोज के लिए बिल्कुल अलग दृष्टिकोण अपनाया। एस्टोनिया से फिनलैंड के रास्ते में कालेवा नाम के नागरिक विमान को मार गिराने की घटना 14 जून 1940 को हुई। इससे तीन महीने पहले फिनलैंड और मॉस्को के बीच एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।

फिनलैंड ने साधी चुप्पी
विमान पर हमले की खबर से फिनलैंड के अधिकारियों में अविश्वास और गुस्सा देखने को मिला। उन्हें बताया गया कि विमान को उलेमिस्टे हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 10 मिनट बाद दो सोवियत डीबी-3 बमवर्षकों ने मार गिराया था। 1980 के दशक से कालेवा के मामले की जांच करने वाले फिनिश विमानन इतिहासकार कार्ल-फ्रेड्रिक गेस्ट ने कहा कि यह हैरानी बाली बात थी कि एक सामान्य निर्धारित उड़ान को शांतिकाल के दौरान मार गिराया गया। फिनलैंड ने आधिकारित तौर पर विमान पर हमले की डिडेल को लेकर वर्षों तक चुप्पी साधे रखी। क्योंकि वह सोवियत को नाराज नहीं करना चाहता था।

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...