11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस्लामाबाद के शॉपिंग मॉल में आग, बुझाने के लिए बुलानी पड़ी नेवी-एयरफोर्स

इस्लामाबाद के शॉपिंग मॉल में आग, बुझाने के लिए बुलानी पड़ी नेवी-एयरफोर्स

Published on

इस्लामाबाद,

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल रविवार को भीषण आग की चपेट में आ गया. मॉल के फूडकोर्ट में मौजूद एक रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई. आग इतनी भयानक थी कि वह एक हाई-राइज रेजिडेंशियल अपार्टमेंट तक पहुंच गई.

2 घंटे में हुई काबू
आग बुझाने का काम कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी (CDA) के प्रमुख मोहम्मद उस्मान यूनिस की निगरानी में किया गया. उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद की मशहूर सेंटॉरस मॉल में लगी इस आग (Centaurus Mall Fire Pakistan) को काबू करने में 2 घंटे का वक्त लगा. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. आग पर अब पूरी तरह काबू किया जा चुका है. बिल्डिंग को आगे की जांच के लिए फिलहाल सील कर दिया गया है.

नेवी-एयरफोर्स ने बचाई जान
यूनिस ने कहा कि आग बुझाने के काम में फायर ब्रिगेड के साथ-साथ पाकिस्तानी नौसेना, पाकिस्तानी एयरफोर्स और रेस्क्यू 1122 ने भी अपनी भागीदारी निभाई. पुलिस ने बताया कि मॉल के एक रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. ये रेस्टोरेंट मॉल के ही फूड कोर्ट में है. सेंटॉरस मॉल में रेजिडेंशियल अपार्टमेंट भी बने हैं. ऐसे में ये आग जल्द ही ऊपर रिहाइशी अपार्टमेंट तक फैल गई.

सेंटॉरस मॉल प्रोजेक्ट में 36 फ्लोर का एक होटल निर्माणाधीन है. जबकि इसमें 23 मंजिल के तीन रेजिडेंशियल अपार्टमेंट और ऑफिस टॉवर हैं. वहीं एक 4 मंजिल का शॉपिंग मॉल भी शामिल है. मॉल में लगी आग के विजुअल और तस्वीरों में इस हाई-राइज इमारत से धुंआ निकलते देखा जा सकता है. वहीं कुछ फोटो में लोग मॉल के एस्क्लेटर का उपयोग करते हुए भागने की कोशिश करते भी दिखाई दिए हैं.

पीएम शरीफ का कार्रवाई का आदेश
इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर इरफान नवाज मेमन ने जहां आग की घटना में किसी के हताहत नहीं होने की जानकारी दी. वहीं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना का संज्ञान लिया है और तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि इस जाने-माने बिजनेस सेंटर में ऐसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है. उम्मीद करता हूं कि किसी की जान ना जाए और जिनका वित्तीय नुकसान हुआ है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...