16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपहले सत्ता गंवाई, अब स्थानीय चुनाव में हार से बौखला गए इमरान...

पहले सत्ता गंवाई, अब स्थानीय चुनाव में हार से बौखला गए इमरान खान, बोले- देश में अराजकता बढ़ेगी

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सिंध प्रांत में स्थानीय चुनावों में पारदर्शिता नहीं बरतने को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस तरह चुनावों में धांधली से देश में अराजकता फैलेगी और ध्रुवीकरण की खाई बढ़ेगी.सिंध के 16 जिलों में रविवार को दूसरे चरण का स्थानीय निकाय चुनाव हुआ था. चुनाव में पीपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. पार्टी ने कराची में सबसे अधिक सीटें जीती थीं.

इमरान खान ने बुधवार को सिलसिलेवार कई ट्वीट कर कहा कि चुनावों के संदर्भ में हालिया रिपोर्टों से स्पष्ट हुआ है कि पीपीपी ने निष्पक्ष चुनाव के लिए कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई.उन्होंने कहा कि पारदर्शी चुनाव कराए जाने के बजाए पीपीपी ने बल का प्रयोग किया. ब्लैकमेलिंग का हथकंडा अपनाया और धन का इस्तेमाल कर वोट हासिल किए.

उन्होंने चुनावी नतीजों में देरी पर भी सवाल उठाए और इस कुप्रबंधन के लिए पाकिस्तान चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया..इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि ईवीएम मशीनों के इस्तेमाल से चुनाव में पारदर्शिता आती है और इससे चुनावों में धांधली नहीं होती. मौजूदा समय में स्थानीय निकाय के चुनाव कुछ घंटों के भीतर आने चाहिए लेकिन इसमें कई दिनों की देरी हुई, जिससे चुनाव में धांधली का पता चलता है.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष खान ने कहा कि अगर चुनाव आयोग और सरकार इसी तरह के चुनाव चाहती है तो इससे देश में स्थिरता नहीं आ पाएगी. इसे देश में अधिक अराजकता फैलेगी और समाज में ध्रुवीकरण बढ़ेगा.

चुनाव आयोग ने दी सफाई
पाकिस्तान चुनाव आयोग की प्रवक्ता कुरातल ऐन फातिमा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि चुनावी नतीजों में धांधली के आरोप आधारहीन हैं, जिन्हें नजरअंदाज किया जाना चाहिए.रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग यह स्पष्ट करना चाहता है कि चुनावी नतीजों के ऐलान में देरी नहीं हुई. 2015 के स्थानीय निकाय चुनावों में नतीजों को कंपाइल करने में तीन दिन का समय लगा था. उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव की आम चुनावों से तुलना करना सही नहीं होगा.

बता दें कि पाकिस्तान के सिंध में हुए स्थानीय चुनावों में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इसके साथ ही इमरान खान की पीटीआई पार्टी को बड़ा झटका लगा है. वह तीसरे नंबर पर रही है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...