3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपीएम मोदी ने किया आदमपुर एयरबेस का दौरा तो सियालकोट कैंट पहुंच...

पीएम मोदी ने किया आदमपुर एयरबेस का दौरा तो सियालकोट कैंट पहुंच गए शहबाज, सैन्य अफसरों से की मुलाकात

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुधवार को सियालकोट स्थित पसरूर छावनी में पहुंचे और वहां भारत के साथ हालिया संघर्ष में शामिल सैन्य अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत की। यह वही सैन्य अड्डा है, जिसे भारत ने जवाबी कार्रवाई के दौरान ध्वस्त कर दिया था। इस कारण शहबाज के दौरे के समय जारी तस्वीरों में एयरबेस के किसी भी हिस्से को नहीं दिखाया गया है। इस दौरान शहबाज ने एक टैंक पर खड़े होकर भारत के खिलाफ जमकर जहर भी उगला।

भारत ने पसरूर को किया था बर्बाद
सियालकोट में पसरूर छावनी लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर है। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या का बदला लेने के लिए छह और सात मई की दरमियानी रात को भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया था। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए।

पाकिस्तान के इन ठिकानों पर गिरी थीं भारतीय मिसाइलें
इसके बाद पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को कई भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। भारतीय सशस्त्र बलों ने रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सक्कर और चुनियन सहित कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया। पसरूर और सियालकोट स्थित एयर बेस पर स्थित रडार केंद्रों को भी सटीक हथियारों का उपयोग करके निशाना बनाया गया जिससे भारी नुकसान हुआ।

दूसरे सैन्य प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे शहबाज
प्रधानमंत्री हाउस के अनुसार, शहबाज ने सैन्य संघर्ष के दौरान ऑपरेशन में भाग लेने वाले सैन्य अधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात की। आधिकरिक बयान में कहा गया है कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री पाकिस्तानी वायुसेना और नौसेना के अधिकारियों और कर्मियों से मिलने के लिए वायुसेना और नौसेना के ठिकानों का भी दौरा करेंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...