8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में ब्लैक आउट के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ? जानें 36...

पाकिस्तान में ब्लैक आउट के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ? जानें 36 घंटे बाद कैसे हैं हालात

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में ब्लैकआउट को लगभग 36 घंटे हो चुके हैं। शहबाज शरीफ सरकार का दावा है कि पाकिस्तान में बिजली सप्लाई को पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। हालांकि, सच्चाई यह है कि अब भी कई इलाकों में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की जा रही है। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने मंगलवार को कहा कि देश भर के ग्रिड स्टेशनों पर बिजली पूरी तरह से बहाल कर दी गई है। पाकिस्तानी ऊर्जा मंत्री ने दावा किया है कि इसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ भी हो सकता है। खुर्रम दस्तगीर ने ट्वीट कर बताया कि राष्ट्रीय ग्रिड के सभी 1,112 स्टेशनों पर बिजली बहाल कर दी गई है। इसके बावजूद कराची, क्वेटा और लाहौर सहित देश के प्रमुख शहर बिजली की सप्लाई को तरस रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया है कि पावर ग्रिड के लोड मैनेजमेंट में दिक्कतों के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई अब भी प्रभावित हो रही है। पाकिस्तानी ऊर्जा मंत्री ने दावा किया है कि इसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ भी हो सकता है।

ऊर्जा मंत्री ने सप्लाई सामान्य होने का किया दावा
पाकिस्तानी ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने मंगलवार सुबह 10 बजे टीवी पर अपने संबोधन में बताया कि तरबेला और मंगला बिजली संयंत्रों के बीच सिंक्रोनाइज़ेशन में देरी हुई थी। लेकिन पावर डिवीजन, वापडा और अन्य विभागों के समर्थन से, हमने तकनीकी समस्या को ठीक किया जिसके बाद देश भर के सिस्टम में बिजली बहाल कर दी गई। दस्तगीर ने कहा कि आज सुबह सवा पांच बजे पूरे देश में व्यवस्था पूरी तरह से बहाल हो गई। हालांकि, मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि अगले दो दिनों तक बिजली की कमी रहेगी। उन्होंने बताया कि लगभग 6,600 मेगावाट कोयले और 3,500 मेगावाट के परमाणु संयंत्रों को फिर से शुरू होने में अनुमानित 48 से 72 घंटे लगेंगे। जब तक ये संयंत्र चलना शुरू नहीं हो जाते, तब तक बिजली की सप्लाई काफी कम रहेगी।

ब्लैकआउट के पीछे विदेशी हाथ होने की जताई आशंका
दस्तगीर ने दावा किया कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम आम जनता के बिजली के बिलों के भुगतान पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनता अनावश्यक रूप से बिजली का इस्तेमाल न करे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देश को बिजली की बहुत जरूरत है। ब्लैक आउट के बारे में जांच की बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को सिस्टम की हैकिंग जैसे विदेशी हस्तक्षेप का संदेह है। लेकिन, इसकी संभावनाएं बहुत कम हैं। पहली भी पावर ग्रिड ठप होने की घटनाएं हुई हैं। दस्तगीर ने बिजली सप्लाई ठप पड़ने के लिए इमरान खान की सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया। उनहोंने कहा कि पिछली सरकार ने पावर ग्रिड अपग्रेड करने पर काम नहीं किया था। वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लंबे समय तक बिजली सप्लाई रुकने के लिए माफी मांगी और जिम्मेदारी तय करने की कसम खाई।

पाकिस्तान में क्यों हुआ ब्लैकआउट
पाकिस्तान में ब्लैकआउट के पीछे ट्रांसमिशन लाइन में खराबी बताई जा रही है। एनटीडीसी के अनुसार गुडू क्वेटा ट्रांसमिशन लाइन में फॉल्ट हुआ था। उन्होंने बताया कि इस तरह की खराबी कुछ ही सेकंड में हो जाती है और फिर यह ब्रेकडाउन की ओर ले जाती है। अगर समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो पूरी सप्लाई लाइन ठप पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह हुए ब्लैक आउट का कारण इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन सिस्टम का पुराना होना, कोहरे के कारण लाइनों में नमी और कई बार फ्रीक्वेंसी का मिसमैच होना थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...