10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदक्षिण अफ्रीका में इस्वातिनी राजा की 16वीं पत्नी बनेंगी पूर्व राष्ट्रपति जूमा...

दक्षिण अफ्रीका में इस्वातिनी राजा की 16वीं पत्नी बनेंगी पूर्व राष्ट्रपति जूमा की बेटी, 35 साल बड़े किंग से की सगाई

Published on

लोबांबा:

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा की 21 वर्षीय बेटी नोमसेबो अफ्रीकी देश इस्वातिनी के राजा से शादी करने जा रही हैं। राजा मस्वाती III के साथ नोमसेबो जूमा की सगाई पारंपरिक नृत्य समारोह के दौरान हुई है। अफ्रीका की अंतिम पूर्ण राजशाही इस्वातिनी के राजा की उम्र 56 वर्ष है और वह अब तक 15 शादी कर चुके हैं। इस समय राजा की 11 पत्नियां उनके साथ महल में रहती हैं। ऐसे में जुमा की बेटी राजा की 16वीं पत्नी होंगी, जो पति से 35 साल छोटी हैं। इस्वातिनी की राजशाही के प्रवक्ता अल्फियस नक्सुमालो ने बीबीसी से कहा है कि नोमसेबो राजा से प्रेम विवाह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शादी को ‘राजनीतिक गठबंधन’ कहना गलत है।

नोमसेबो सोमवार को लुडजिडजिनी रॉयल पैलेस में रीड नृत्य समारोह के आखिरी दिन इस्वातिनी साम्राज्य के चमकीले रंग के कपड़े पहने हुए नजर आईं और पारंपरिक डांस किया। इस समारोह में राजा को प्रतिभागियों में से दुल्हन चुनने की अनुमति है। इस मौके पर नोमसेबो को लिफोवेला यानी शाही मंगेतर के रूप में प्रस्तुत किया गया।

दक्षिण अफ्रीका और किंग के संबंध
जैकब जूमा 2009 से 2018 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे हैं और पहले से ही राजा मस्वाती के रिश्तेदार भी हैं। राजा मस्वाती डिक्री द्वारा शासन करते हैं और 38 वर्षों से देश के सिंहासन पर बैठे हैं। कई पत्नियों के साथ वह एक विलासिता की जिंदगी जीते हैं, हालांकि इस्वातिनी एक गरीब देश है और ज्यादातर आबादी गरीबी में रहती है। पहले स्वाजीलैंड के नाम से पहचान रखने वाले देश इस्वातिनी की आबादी करीब 11 लाख है। यह एचआईवी/एड्स संक्रमण की दुनिया की सबसे ऊंची दरों में से एक वाला देश है।

इस्वातिनी लगभग चारों ओर से दक्षिण अफ्रीका से घिरा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका की जुलु राजशाही और इस्वातिनी के बीच मजबूत पारंपरिक संबंध हैं। इस समय जुलु राजा मिसुजुलु ज्वेलिथिनी भी मस्वाती III के भतीजे हैं। वहीं जैकब जुमा 1999 के हथियार सौदे पर एक अदालती मामले का सामना कर रहे हैं। उनको राष्ट्रपति पद भी भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते छोड़ना पड़ा था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...