11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमिल गया प्लेनेट भस्मासुर! जहां पैर रखते ही जलकर खाक हो जाएगा...

मिल गया प्लेनेट भस्मासुर! जहां पैर रखते ही जलकर खाक हो जाएगा इंसान, तापमान जान लीजिए

Published on

वॉशिंगटन

वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भयानक रूप से गर्म एक ग्रह की खोज की है। यह ग्रह आकार में पृथ्वी के बराबर है। इसकी सतह का तापमान इतना ज्यादा है कि मानव पैर रखते ही जलकर राख हो जाएगा। अपने तारे के इक्वेटर के पास चक्कर लगाने के कारण इस ग्रह का तापमान काफी ज्यादा है। हाल में ही प्रकाशित रिसर्च पेपर के अनुसार, यह ग्रह गर्म लावा क एक महासागर से ढका हुआ है। इसकी सतह का तापमान 2000 डिग्री सेल्सियस है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को जॉनसेन नाम दिया है। यह हमारे सौर मंडल के बाहर पाए जाने वाले सबसे विचित्र ग्रहों में से एक है।

अमूल्य रत्नों से भरा हो सकता है यह ग्रह
नेचर एस्ट्रोनॉमी पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में वैज्ञानिकों का दावा है कि यह ग्रह कार्बन की प्रचुरता के कारण अमूल्य रत्नों से भी भरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि कार्बन तीव्र दबाव में आकर हीरा में बदल जाते हैं। ऐसे में उन्होंने इसे डायमंड प्लेनेट का नाम भी दिया है। इस ग्रह के बारे में जानकारी इसके तारे कोपरनिकस की अत्याधिक सटीकता से किए गए ऑब्जरवेशन से मिली है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने कई तरह के स्पेस एक्सप्लोरेशन इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल किया, जो प्रकाश की तीव्रता को काफी सटीकता के साथ मापते हैं।

कैसे हुई इस ग्रह की खोज
फ्लैटिरॉन इंस्टीट्यूट के सेंटर फॉर कम्प्यूटेशनल एस्ट्रोफिजिक्स (सीसीए) की शोधकर्ता और इस अध्ययन की प्रमुख लेखक लिली झाओ ने कहा कि हमने इस बार में सीखा है कि कैसे एक खास क्षेत्र में यह मल्टी प्लेनेट सिस्टम इस स्थिति में आया। उन्होंने बताया कि खोजे गए अन्य ग्रहों के कक्षीय पैटर्न इतने भिन्न हैं कि वे कभी भी पृथ्वी के पास से नहीं गुजरते। जैसे ही जानसेन पृथ्वी और तारे के बीच से गुजरा, प्रकाश का माप थोड़ा बदल गया। यह ठीक वैसा ही था जैसा कि अगर हमारा चंद्रमा सूर्य ग्रहण के दौरान उसके सामने आकर प्रकाश को रोक लेता है।

इसकी सतह पर किसी भी जीव का जीवित होना असंभव
इसका मतलब यह है कि जॉनसेन ग्रह कोपरनिकस से दूर एक ठंडी कक्षा में पैदा हुआ होगा और समय के साथ धीरे-धीरे नजदीक आता गया। जैसे-जैसे वह करीब आया, खिंचाव के कारण उसका रास्ता बदल गया। डॉक्टर झाओ के अनुसार, यह ग्रह इतना गर्म है कि हम जिस भी चीज के बारे में जानते हैं, उनमें से कोई भी इसकी सतह पर जीवित नहीं रह पाएगी।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...