8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्रांस ने राफेल से दागी न्यूक्लियर क्रूज मिसाइल, हवा से आकर जमीन...

फ्रांस ने राफेल से दागी न्यूक्लियर क्रूज मिसाइल, हवा से आकर जमीन पर कर देगी दुश्मन का काम तमाम

Published on

पेरिस:

फ्रांस ने हवा से जमीन पर मार करने वाली न्यूक्लियर हथियार ले जाने में सक्षम क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। फ्रांस के आयुध निदेशालय ने बताया कि अपग्रेडेड ASMPA_R सुपरसोनिक परमाणु मिसाइल को फ्रांस के राफेल लड़ाकू विमान से एक उड़ान के दौरान लॉन्च किया गया। फ्रांस के रक्षा बलों के मंत्री सेबेस्टिय लेकॉर्नू ने सफल परीक्षण पर सभी बलों को बधाई देते हुए कहा, ‘लंबे समय से नियोजित यह ऑपरेशन हमारे परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के लिए सैन्य प्रोग्रामिक कानून में प्रदान की गई महत्वाकांक्षा को साकार करता है।’ इस परीक्षण को ऑपरेशन डूरंडल नाम दिया गया है।

एएसएमपीए मिसाइल की खासियत
यह सफल परीक्षण फ्रांस की रणनीतिक हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल की क्षमताओं को बढ़ाने, उन्नत एएसएमपीए-आर सिस्टम की विश्वसनीयता साबित करने में मील का पत्थर है। एयर-सोल मीडियर रेंज (एएसएमपी) मिसाइल मध्यम दूरी की हवा से सतह में मार करने वाली मिसाइल है, जिसके यूरोप की बहुराष्ट्रीय कंपनी एमबीडीए फ्रांस ने विकसित किया है। इस मिसाइल को पहली बार 1986 में फ्रांस दसॉल्ट मिराज-IV विमान पर पुराने फ्री-फॉल AN-22 और दसॉल्ट सुपर एटेंडार्ड पर AN-52 बम की जगह पर लाया गया था।

मैक 3 की रफ्तार से पहुंचती है दुश्मन के पास
मिसाइल का अपग्रेडेड संस्करण एयर-सोल मीडियर रेंज-एमेलियोर (ASMPA) मैक 3 की स्पीड से 500 किलोमीटर तक लक्ष्य को निशाना बना सकती है। इस मिसाइल को 300 किलोटन के थर्मोन्यूक्लियर हवाई परमाणु हथियार से लैस किया जा सकता है। एएसएमपीए ने अक्टूबर 2009 में मिराज के साथ और जुलाई 2010 में राफेल के साथ फ्रांस की सेना में प्रवेश किया। फ्रांसीसी हवाई और अंतरिक्ष बलों को कुल 54 एएसएमपी-ए मिसाइलें दी गई हैं।

भारत के पास भी है राफेल
फ्रांस ने एएसएमपीए मिसाइल को जिस राफेल से लॉन्च किया है, वो दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है, जिसे दसॉल्ट एविएशन ने बनाया है। राफेल विमानों का इस्तेमाल भारत भी करता है, जो उसने एक सौदे के तहत दसॉल्ट एविएशन से हासिल किए हैं। इन्हें 2020 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था। भारत के पास फिलहाल 36 राफेल विमान हैं। फ्रांस दुनिया के मान्यता प्राप्त परमाणु संपन्न देशों में शामिल है। फ्रांस के पास लगभग 290 परमाणु हथियार हैं। रखरखाव और आधुनिकीकरण के प्रयासों के कारण यह संख्या थोड़ी बदल सकती है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...