14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदोस्‍त श्रीलंका की मदद के लिए भारत को दूसरों का इंतजार नहीं......

दोस्‍त श्रीलंका की मदद के लिए भारत को दूसरों का इंतजार नहीं… विदेश मंत्री जयशंकर का चीन पर तीखा वार

Published on

कोलंबो

चीन के कर्जजाल में फंसे श्रीलंका की यात्रा पर पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ड्रैगन पर जोरदार हमला बोला है। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ‘भारत ने फैसला किया है कि वह श्रीलंका को कर्ज देने वाले अन्‍य ऋणदाताओं का इंतजार इंतजार नहीं करेगा और वही करेगा जो वह समझता है कि सही है।’ उन्‍होंने श्रीलंका की जमीन से ऐलान किया कि हमने अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष को फाइनेंसिंग के लिए अपना आश्‍वासन दे दिया है, इससे कोलंबो को कर्ज लेने का रास्‍ता हमारी तरफ से साफ हो गया है।

भारत ने जहां आईएमएफ को अपनी स्‍वीकृति दे दी है, वहीं खुद को श्रीलंका का दोस्‍त बताने वाला चीन इसको लेकर चुप्‍पी साधे हुए है। जयशंकर ने यह भी कहा, ‘हम पूरी तरह से मानते हैं कि श्रीलंका को कर्ज देने वाले देशों को निश्चित रूप से सक्रिय होकर कदम उठाना होगा ताकि इस देश की अर्थव्‍यवस्‍था फिर से पटरी पर आ सके। भारत ने फैसला किया है कि वह दूसरे देशों का इंतजार नहीं करेगा और वही करेगा जो समझता है कि सही है। हमने आईएमएफ को फाइनेंसिंग के लिए जरूरी आश्‍वासन दे दिया है ताकि श्रीलंका आगे बढ़ सके।’

श्रीलंका के विदेश मंत्री ने दिल खोलकर की तारीफ
चीन के कर्ज तले बुरी तरह से फंसा श्रीलंका पिछले साल कर्ज नहीं चुका पाया था और डिफॉल्‍ट हो गया था। भारत ने महंगाई की भीषण मार से बदहाल देश को 4 अरब डॉलर की क्रेडिट लाइन दी थी जिससे कोलंबो जरूरी सामानों का आयात कर सका। जयशंकर दो दिन की यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे हैं। जयशंकर ने कहा कि अगर श्रीलंका को और जरूरत महसूस हुई तो हम और ज्‍यादा सहायता देने के लिए तैयार हैं।

इससे पहले श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी और जयशंकर के बीच मुलाकात हुई थी। इसके बाद साबरी ने कहा, ‘यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि भारत की 4 अरब डॉलर की मदद से हम जरूरी सामानों का आयात कर सके। इसकी वजह से हम आर्थिक स्थिरता के लिए कुछ कदम उठा पाए। मैं पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्‍यवाद देते हैं।’ भारतीय विदेश मंत्री ने श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्र‍मसिंघे और अन्‍य प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। इससे पहले जयशंकर मालदीव गए थे जो चीन के बढ़ते प्रभाव से भारत के लिए संकट का सबब बन गया है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...