25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशांति से मिल जाओ नहीं तो बल प्रयोग से पीछे नहीं हटेंगे,...

शांति से मिल जाओ नहीं तो बल प्रयोग से पीछे नहीं हटेंगे, ताइवान पर चीन का श्वेत पत्र

Published on

ताइपे

चीन ने एक बार फिर से खुली धमकी देते हुए कहा है कि अगर उसे जरूरत पड़ी तो ताइवान को बलपूर्वक अपने कब्जे में करेगा। चीन ने बुधवार को ताइवान को लेकर अपना श्वेत पत्र जारी किया है जिसमें ये बात कही गई। चीन ने 1993 के बाद से ताइवान को लेकर अपना कुल तीसरा श्वेत पत्र जारी किया है। यही नहीं, 2012 में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सत्ता में आने के बाद यह पहला श्वेत पत्र है। चीन ने इसमें कहा कि वह स्व-शासित द्वीप को अपने नियंत्रण में लाने के लिए सैन्य बल के इस्तेमाल से “पीछे” नहीं हटेगा। पिछली बार चीन ने ताइवान पर साल 2000 में श्वेत-पत्र जारी किया था।

क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच, बुधवार को जारी ताइवान पर चीनी सरकार के ताजा नीति पत्र ने बीजिंग के सख्त रुख को दोहराया। हालांकि इसमें शांति के बारे में भी बात कही गई है। श्वेत-पत्र में कहा गया है, “हम शांतिपूर्ण पुन:मिलाप के लिए बड़ी जगह बनाने को तैयार है लेकिन हम किसी भी तरह से अलगाववादी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ेंगे।” एक सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि दस्तावेजों के पिछले संस्करण “ताइवान मसला और चीन का एकीकरण” (1993) और “एक-चीन सिद्धांत और ताइवान मसला” (2000) थे।

“द ताइवान क्वेश्चन एंड चाइनाज रीयूनिफिकेशन इन द न्यू एरा” नामक श्वेत पत्र में कहा गया है कि चीन “शांतिपूर्ण पुन:मिलाप” की मांग करेगा, लेकिन “बल के प्रयोग से भी पीछे नहीं हटेगा।” इसमें कहा गया है कि चीन अगर जरूरी हुआ तो बल के प्रयोग से पीछे नहीं हटेगा और हम सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। इसे स्टेट काउंसिल (चीन की कैबिनेट) के ताइवान मामलों के कार्यालय और उसके सूचना विभाग द्वारा जारी किया गया। इसके साथ ही कहा गया है कि कहा गया कि “हम सख्त कदम उठाने के लिए तभी मजबूर होंगे जब अलगाववादी तत्व या बाहरी ताकतें कभी हमारी लक्ष्मण रेखा को लांघेंघे।”

चीन ने हाल ही में ताइवान के आसपास अपना अप्रत्याशित सैन्य अभ्यास किया था। चीन का सैन्य अभ्यास तय समय से ज्यादा दिनों तक जारी रहने की खबर है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से अप्रसन्न चीन ने यह अभ्यास शुरू किया था जो सात अगस्त को समाप्त होना था। चीन का दावा है कि यह द्वीप को उसका हिस्सा है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पूर्वी थिएटर कमांड ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के जवाब में पिछले हफ्ते सैन्य अभ्यास की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास शुरुआती चार दिवसीय कार्यक्रम से कुछ दिन और आगे बढ़ाया गया है। पूर्वी कमान ने कहा कि ताइवान के आसपास समुद्र और हवाई क्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभियानों की एक सीरीज के दौरान “विभिन्न कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।”

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...