4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल के सुरक्षित इलाके में जाएं... हिजबुल्ला के हमले में भारतीय की...

इजरायल के सुरक्षित इलाके में जाएं… हिजबुल्ला के हमले में भारतीय की मौत के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी

Published on

तेल अवीव

इजरायल में हिजबुल्ला के मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इजरायल में मौजूद भारतीय दूतावास की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति और स्थानीय सुरक्षा सलाह को देखते हुए इजरायल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों, खासतौर पर जो उत्तरी और दक्षिणी सीमा से लगे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, को सुरक्षित क्षेत्रों में जाने की सलाह दी जाती है। इसमें आगे कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए इजरायली अधिकारियों के संपर्क में हैं। इसके साथ ही दूतावास की तरफ से 24*7 इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है।

केरल के नागरिक की हुई थी मौत
सोमवार को केरल निवासी एक भारतीय निवासी की इजरायल में हिजबुल्ला के मिसाइल हमले में मौत हो गई थी। 31 वर्षीय पाटनीबिन मैक्सवेल, केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले थे। वे दो महीने पहले ही इजरायल पहुंचे थे. सोमवार को वे इजरायल की उत्तरी सीमा पर स्थित एक बगीचे में काम कर रहे थे, जहां लेबनान की तरफ से दागी गई मिसाइल की चपेट में आ गए। अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में दो अन्य लोग घायल हुए थे।

रेस्क्यू सेवा मैगन डेविड एडोम (एमडीए) के प्रवक्ता जकी हेलर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मिसाइल ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे इजराइल के उत्तर में गैलिली क्षेत्र में मोशव मार्गालियट में एक बागान पर हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि जब मिसाइल ने इजरायली सीमा पर हमला किया तो मैक्सवेल बगीचे के पास थे। आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि उनके शव की पहचान ज़िव अस्पताल में की गई। दोनों घायल भी केरल के रहने वाले हैं। उनकी पहचान बुश जोसेफ जॉर्ज 31 और पॉल मेल्विन 28 के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...