8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या पनौती बन गए हैं अजरबैजानी राष्ट्रपति? पहले स्लोवाक पीएम पर हमला,...

क्या पनौती बन गए हैं अजरबैजानी राष्ट्रपति? पहले स्लोवाक पीएम पर हमला, अब ईरानी राष्ट्रपति की मौत

Published on

बाकू

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। उनका हेलीकॉप्टर अजरबैजान की यात्रा से लौटते समय क्रैश हो गया था। अभी तक क्रैश होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। रईसी अजरबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ दोनों देशों के बीच बन रहे एक संयुक्त बांध का उद्घाटन करने गए थे। पिछले एक हफ्ते के अंदर यह दूसरा मौका है, जब इल्हाम अलीयेव से मिलने वाला कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हादसे का शिकार हुआ है। इससे पहले स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने अलीयेव से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के तीन दिन बाद उनको गोली मार दी गई थी।

अलीयेव से क्यों मिलने गए थे रईसी
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी अरास की सीमा नदी पर बने संयुक्त किज कलासी बांध के उद्घाटन समारोह में शामिल होने अजरबैजान गए थे। इस दौरान उन्होंने अजरबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति रईसी ने इस परियोजना को विकास का प्रतीक और आपसी सहयोग का विस्तार करने के लिए दोनों देशों के दृढ़ संकल्प का संकेत बताया खा। उन्होंने यह भी कहा था कि अजरबैजान के साथ ईरान के संबंध “अटूट” हैं और पड़ोसीपन से परे हैं। रायसी ने आगे कहा था कि ईरान और अजरबैजान को अपने आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के अलावा, उन संगठनों के माध्यम से क्षेत्रीय और अतिरिक्त-क्षेत्रीय सहयोग को भी बढ़ावा देना चाहिए, जिनके दोनों पक्ष सदस्य हैं।

स्लोवाकिया के पीएम ने अलीयेव से की थी मुलाकात
स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको ने पिछले साल दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद यूरोपीय संघ के बाहर पहली यात्रा के तौर पर अजरबैजान को चुना था। उन्होंने अजरबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, “स्लोवाकिया अजरबैजान और यूरोपीय संघ के बीच एक पुल बनना चाहता है।” उन्होंने अलीयेव को स्लोवाकिया की यात्रा पर आने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा, “हम आपके देश की स्थिति के बारे में यूरोपीय संघ को वस्तुनिष्ठ जानकारी भी देना चाहते हैं।” अज़रबैजान के राष्ट्रपति ने कहा था कि यह यात्रा “स्लोवाकिया-अज़रबैजान संबंधों में एक नए अध्याय का प्रतिनिधित्व करती है” और उम्मीद है कि “संयुक्त पथ बहुत सफल होगा।”

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...