8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदिल दहला देने वाला मंजर! रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज पर विस्फोट...

दिल दहला देने वाला मंजर! रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज पर विस्फोट के बाद लगी भीषण आग

Published on

नई दिल्ली,

यूक्रेन के स्वशासित प्रांत क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले क्रीमिया पर भीषण आग लग गई, जिसके बाद आसमान में धुआं और आग की लपटें उठने लगीं. कुछ ही पलों में पुल का एक हिस्सा समुद्र में गिर गया. इस घटना का वीडियो सामने आया है. रूसी अधिकारी ने यूक्रेन को क्रीमिया ब्रिज पर हमला करने का जिम्मेदार ठहराया है. रूस द्वारा क्रीमिया में स्थापित की गई संसद के प्रमुख व्लादिमीर कॉन्स्टेंटिनोव ने दावा कि पुल का आंशिक ही नुकसान हुआ है और जल्द ही इसकी मरम्मत कर ली जाएगी.

आग को बुझा लिया गया है: आपातकालीन स्थिति मंत्रालय
क्रीमिया के ब्रिज पर डीजल वाली ट्रेन में लगी को बुझा दिया गया है. वहां के इमरजेंसी स्थिति मंत्रालय ने ये जानकारी दी है. वहीं रूसी रेलवे मंत्रालय ने बताया कि क्रीमिया आने वाली सभी ट्रेनें इमरजेंसी की वजह से अस्थायी रूप से प्रस्थान नहीं करेंगी. क्रीमिया के लिए ट्रेन टिकटों की बिक्री को रोक दिया गया है. ऑल-रूसी यूनियन ऑफ इंश्योरर्स ने बताया कि क्रीमिया ब्रिज पर आपातकाल की स्थिति से नुकसान का अनुमान 200-500 मिलियन रूबल है.

जांच के लिए बनेगा कमीशन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल पर हुए हमले को लेकर आए कमीशन बनाने का आदेश दिया है. रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि इस हमले को लेकर पुतिन ने जांच के लिए तुरंत आयोग बनाने का आदेश जारी कर दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर आए वीडियो और तस्वीरों का ये बयान खंडन करता है, जिसमें काफी ज्यादा नुकसान दिखाई दे रहा है.यूक्रेनी मीडिया ने क्रीमिया ब्रिज पर एक विस्फोट की सूचना दी, जो रूस के कब्जे वाले प्रायद्वीप को केर्च जलडमरूमध्य के माध्यम से रूस के साथ जोड़ता है. यूक्रेन की मीडिया के मुताबिक, यह घटना 8 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रीमिया के प्रमुख के एक सलाहकार ने कहा कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, क्रीमिया ब्रिज के हिस्से में गुजरने वाली ट्रेन के ईंधन टैंक में आग लग गई. इसमें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...