22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल के नुवाकोट में पहाड़ी से टकराया हेलिकॉप्टर, हादसे में 4 की...

नेपाल के नुवाकोट में पहाड़ी से टकराया हेलिकॉप्टर, हादसे में 4 की मौत

Published on

नई दिल्ली,

नेपाल के नुवाकोट के शिवपुरी इलाके में एयर डायनेस्टी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक हेलिकॉप्टर काठमांडू से रसुवा जा रहा था, तभी नुवाकोट जिले के सूर्या चौर-7 में हेलिकॉप्टर एक पहाड़ी से टकरा गया. हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद अधिकारियों ने बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया.

स्थानीय मीडिया ने त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (TIA) के सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि हेलिकॉप्टर दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से रवाना हुआ था. सूर्या चौर पहुंचने के बाद हेलिकॉप्टर का अधिकारियों से संपर्क टूट गया. उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया.

नेपाल में पिछले महीने की 24 जुलाई को भी बड़ा प्लेन हादसा हुआ था. तब 18 लोगों की मौत हुई थी, विमान में 19 लोग सवार थे. विमान पोखरा जा रहा था, टेक ऑफ के एक मिनट के अंदर ही विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान के पायलट को बचा लिया गया. ये हादसा नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ था.

सौर्य एयरलाइंस के विमान बॉम्बार्डिर CRJ-200ER ने 11 बजकर 11 मिनट पर रनवे 2 से टेकऑफ किया था. उड़ान भरने के एक मिनट के अंदर ही विमान रनवे 20 की पूर्व दिशा में एक खाई में जा गिरा. प्लेन रनवे के दक्षिणी छोर से टेक ऑफ कर रहा था. टेक ऑफ के तुरंत बाद ही जहाज पलटा और झटके खाने के बाद जमीन से टकरा गया. पलक झपकने से भी कम समय में विमान में आग लग गई थी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...