6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश की कोर्ट से नहीं मिली हिंदू संत चिन्मय दास को राहत,...

बांग्लादेश की कोर्ट से नहीं मिली हिंदू संत चिन्मय दास को राहत, वकील पर हुआ हमला

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश की चटगांव की एक अदालत ने जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास के लिए राहत की याचिका को खारिज कर दिया. चटगांव मेट्रोपोलिटन सत्र जज सैफुल इस्लाम ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के वकील द्वारा दायर जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनके पास चिन्मय की ओर से पेश होने का पावर ऑफ अटॉर्नी नहीं था.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के वकील रवींद्र घोष एक हफ्ते बाद चिन्मय दास के लिए कानूनी मदद लेने गए थे. बता दें कि कोई भी वकील चटगांव अदालत में चिन्मय की ओर से केस लड़ने को तैयार नहीं था क्योंकि इस्लामी कट्टरपंथियों ने वकीलों को ‘सार्वजनिक रूप से पीटने’ की धमकी दी थी.

वकील पर हुआ हमला
रवींद्र घोष ने कहा कि जब वे बुधवार को याचिका दाखिल करने गए तो उन्हें अदालत के बाहर परेशान किया और हमला किया गया. बुधवार को सुनवाई के दौरान सैकड़ों वकील भी कोर्ट रूम में जमा हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई.पिछली जमानत सुनवाई 3 दिसंबर को हुई थी, जब दास का कोई वकील मौजूद नहीं था, क्योंकि उनके वकील रामेन रॉय अस्पताल के आईसीयू में थे, जहां वे हमले में घायल हो गए थे.

25 नवंबर को हुई थी गिरफ्तारी
चिन्मय कृष्ण दास को 25 नवंबर को ढाका पुलिस के डिटेक्टिव ब्रांच ने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया था. इंडिया टुडे से एक इंटरव्यू में दास ने कहा था कि यह राजद्रोह का मामला इसलिए लगाया गया है क्योंकि वह हिंदुओं को लेकर आवाज उठा रहे थे.

वकील घोष ने चटगांव अदालत में दास की जमानत के लिए आवेदन किया था. उन्होंने तर्क दिया कि दास को एक झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है. घोष ने यह भी कहा कि दास मधुमेह, अस्थमा और अन्य समस्याओं से पीड़ित हैं.

रवींद्र घोष ने यह भी आरोप लगाया कि एक समूह के वकीलों ने उन्हें परेशान किया और अदालत के बाहर हमला किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगभग 40 लोगों ने परेशान किया और हमला किया. मुझे संदेह है कि वे वकील नहीं थे, बल्कि बाहरी लोग थे जिन्होंने मुझे कोर्ट में चिन्मय का बचाव करने के लिए धमकाया.’

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...