7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'हिंदू और मुसलमानों को भिड़ा...', बांग्लादेश में फैली हिंसा तो भारत के...

‘हिंदू और मुसलमानों को भिड़ा…’, बांग्लादेश में फैली हिंसा तो भारत के खिलाफ जहर उगलने लगे छात्र संघ

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश के हिंदू पुजारी और इस्कॉन के पूर्व प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के बाद हिंदू अल्पसंख्यक और उनके मंदिर एक बार फिर निशाने पर हैं. वहां इस्कॉन मंदिरों पर बैन की मांग उठाई जा रही है. छात्र आंदोलन के दौरान सक्रिय रहा संगठन भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन ने आज चेतावनी दी कि वो इस्कॉन को बांग्लादेश के अंदर भारत के एजेंडे को लागू करने की अनुमति नहीं देंगे. इसी साल अगस्त में शेख हसीना की सरकार गिराने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले छात्र संगठन ने कहा कि देश को अस्थिर करने के लिए ‘अल्पसंख्यक थ्योरी’ का षड्यंत्र रचा जा रहा है लेकिन षड्यंत्रकारी देश को बांट नहीं पाएंगे.

चटगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्र संगठन के नेता हसनत अब्दुल्ला ने कहा, ‘इस्कॉन आवामी लीग के एजेंट की तरह काम कर रहा है और देश को अस्थिर करने की कोशिश में है. बांग्लादेश सबको साथ लेकर चलने वाला देश है और कट्टरपंथियों की यहां कोई जगह नहीं है. हम सभी के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेंगे. लेकिन धर्म के नाम पर किसी भी कट्टरपंथी संगठन को चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.’

अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि चिन्मय दास की जमानत याचिका खारिज होने के बाद भड़की हिंसा में सरकारी वकील सैफुल इस्लाम अलिफ की मौत का जिम्मेदार इस्कॉन है और इसलिए इस पर बैन लगाया जाना चाहिए. इसी कार्यक्रम में बोलते हुए जातीय नागरिक कमिटी के सदस्य सर्जिस आलम ने कहा, ‘देश के आम सनातनी शांतिप्रिय हैं लेकिन तानाशाह हसीना के एजेंट्स इस्कॉन के जरिए देश में अस्थिरता लाना चाहते हैं. लेकिन जब तक हम जिंदा है, ऐसा होने नहीं देंगे.’

‘बांग्लादेश में भारत का एजेंडा…’
वहीं, ढाका में आयोजित एक रैली में छात्र संगठन के मुख्य आयोजक अब्दुल हन्नान मसूद ने आरोप लगाया कि इस्कॉन आवामी लीग की मुखिया शेख हसीना के इशारे पर बांग्लादेश में भारत के एजेंडे को लागू करने का काम कर रहा है.

मसूद ने आगे कहा, ‘लेकिन हिंदुओं और मुसलमानों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का उनका प्लान कभी सफल नहीं होगा. अब इस षड्यंत्र को चुप रहकर नहीं सहा जाएगा. अब भी आवामी लीग के लोग कई जगह छिपे बैठे हैं और देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. हमने फैसला किया है कि वो जहां भी मिल जाएंगे, लोग उन्हें पीटेंगे और फिर उन्हें पुलिस के हवाले किया जाएगा.’

अल्पसंख्यक हिंदुओं की आवाज उठाने वाले चिन्मय दास की गिरफ्तारी
शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से बांग्लादेशी हिंदुओं समेत वहां के अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबरें सामने आती रही हैं. हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है.चिन्मय कृष्ण दास हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने और उन्हें एकजुट करने का काम करते रहे हैं. इसी बीच उनकी गिरफ्तारी कर ली गई.

चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया
चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी सोमवार को ढाका एयरपोर्ट पर हुई. उनकी गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेशी हिंदुओं के बीच भारी रोष देखने को मिला और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए.भारत ने दास की गिरफ्तारी पर मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, ‘यह दुर्भाग्य की बात है कि हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाले अपराधियों की बजाए, शांतिपूर्ण सभाओं के जरिए वैध मांगें रखने वाले एक हिंदू पुजारी के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाया जा रहा है. हम चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हिंदू अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों पर भी चिंता जताते हैं.’

भारत के इस बयान के बाद बांग्लादेश ने भी एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि चिन्मय दास की गिरफ्तारी को कुछ हलकों में गलत अर्थ दिया गया है. बयान में कहा गया कि भारत का बयान निराधार और दोस्ती की भावना के उलट है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...