24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में हमलों के खिलाफ 5 अगस्त से सड़कों पर बैठे हिंदू!...

बांग्लादेश में हमलों के खिलाफ 5 अगस्त से सड़कों पर बैठे हिंदू! शेख हसीना की पार्टी ने शेयर किए वीडियो

Published on

ढाका,

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो चुका है. बीते सोमवार को भड़की हिंसा के बाद वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना को पीएम पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा था. इस हिंसा में हिंदू समुदाय के कई घरों और मंदिरों को भी निशाना बनाया गया था. भारत ने इस पर चिंता जाहिर की है और नई अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूसुफ से हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है. इस बीच अवामी लीग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया है कि ढाका में हिंदू 5 अगस्त से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘बांग्लादेश में हिंदू 5 अगस्त से अपने साथियों, संपत्तियों और पूजा स्थलों पर हमलों के विरोध में राजधानी ढाका के शाहबाग में सड़कों पर उतर आए हैं. वास्तव में, आरक्षण विरोधी आंदोलन के केंद्र में हिंसा के चरम के दौरान भी छिटपुट हमले हो रहे थे.’

यूएन ने कहा- हम नस्लीय हिंसा के खिलाफ हैं
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा के बीच, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा कि वह नस्लीय आधार पर किसी भी हमले या हिंसा के खिलाफ हैं. महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने गुरुवार को कहा, ‘हमने स्पष्ट किया है, हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हाल के हफ्तों में बांग्लादेश में होने वाली हिंसा को शांत किया जाए. निश्चित रूप से, हम किसी भी नस्लीय आधारित हमले या नस्लीय आधार पर हिंसा भड़काने के खिलाफ हैं.’

हिंसा में कई हिंदू मंदिर बने निशाना
वह बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों पर महासचिव की प्रतिक्रिया पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे. बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के बाद कई हिंदू मंदिरों, घरों और व्यवसायों को निशाना बनाया गया है. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी से जुड़े कम से कम दो हिंदू नेता हिंसा में मारे गए हैं.

मीडिया ने कई हमलों को किया उजागर
हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट्स ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के कई मामलों को उजागर किया है. इसमें सोमवार को लोकप्रिय लोक बैंड जोलर गान के प्रमुख राहुल आनंद के आवास पर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ भी शामिल है. हमले के बाद गायक और उनके परिवार को छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा. हालांकि सिर्फ हिंदुओं को ही निशाना नहीं बनाया गया है. बांग्लादेश में सोमवार को भड़की हिंसा की घटनाओं में कम से कम 232 लोग मारे गए.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...