11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में सीजफायर की उम्मीद, अमेरिका के इस प्रस्ताव पर इजरायल की...

गाजा में सीजफायर की उम्मीद, अमेरिका के इस प्रस्ताव पर इजरायल की मुहर, हमास का इंतजार

Published on

नई दिल्ली,

गाजा मे युद्ध विराम की उम्मीदें बढ़ गई हैं. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सोमवार को एक प्रस्ताव पास हुआ जिसे इजरायल ने मान लिया है. हालांकि, हमास के जवाब का इंतजार किया जा रहा है. ये नया प्रस्ताव अमेरिका की तरफ से पेश किया गया है.

सोमवार को 15 सदस्यीय वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस प्रस्ताव के पक्ष में 14 वोट पड़े जबकि वीटो पावर रखने वाले रूस ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. उसके तरफ से दलील दी गई कि इजरायल की तरफ से आधिकारिक समझौते के बारे में स्पष्टता नहीं है.इजरायल ने अपने कई बयानों में गाजा में युद्ध जारी रखने की बात कही है. वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फिलिस्तीनी राजदूत रियाद मनसूर ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी लीडरशिप इस प्रस्ताव का स्वागत करती है.

इस प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 31 मई को परिषद के सामने रखा था. उन्होंने इसे इज़रायल की पहल बताया था. नए प्रस्ताव के तहत युद्धविराम तीन चरणों में होगा. जो दोनों पक्षों से प्रस्ताव की शर्तों को “बिना देरी और बिना शर्त” लागू करने का आग्रह करता है. पहले चरण में महिलाओं, बुज़ुर्गों और घायलों सहित बंधकों की रिहाई, फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली, आबादी वाले इलाकों से इज़रायली सेना की वापसी और उत्तर समेत पूरे एन्क्लेव में फिलिस्तीनियों की घर वापसी बड़े पैमाने पर मानवीय मदद सहित पूर्ण युद्ध विराम शामिल है.

दूसरे चरण में गाजा में बंधको की रिहाई के बदले दुश्मनी का पूरी तरह खात्मा और गाजा से इज़रायली सेना की पूर्ण वापसी होगी. तीसरे चरण में गाजा के लिए बहु-वर्षीय पुनर्निमाण योजना शुरू होगी. गाजा पट्टी में बंधकों के शवों को इज़रायल को सौंपा जाएगा.परिषद ने प्रस्ताव में ये भी साफ कर दिया है कि पहले चरण में बातचीत के लिए अगर 6 हफ्ते से ज़्यादा लगता है तो बातचीत जबतक जारी रहेगी तबतक युद्धविराम जारी रहेगा. इसके साथ ही सुरक्षा परिषद ने दोनों देशों के बीच परमानेंट शांति के लिए टू स्टेट सोल्युशन पर भी ज़ोर दिया.

वहीं, पिछले आठ महीने से गाजा में जारी इजरायली सैन्य कार्रवाई रूकवाने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एक बार फिर मध्य-पूर्व देशों के दौरे पर हैं. सोमवार को ब्लिंकन यरूशमल पहुंचे, जहां उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की है.इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच अमेरिकी शांति प्रस्ताव पर चर्चा हुई. अमेरिका ने गाजा में युद्धविराम के लिए इजरायल और हमास दोनों को प्रस्ताव दिया है. पश्चिमी मीडिया के मुताबिक अमेरिकी प्रस्ताव को इजरायल ने स्वीकार कर लिया है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...