10.8 C
London
Thursday, February 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउम्मीद है बूढ़े हो चुके दलाई लामा सही रास्ते पर लौटेंगे, पर...

उम्मीद है बूढ़े हो चुके दलाई लामा सही रास्ते पर लौटेंगे, पर बातचीत… चीन ने कौन सी शर्त रख दी

Published on

बीजिंग

चीन को उम्मीद है कि दलाई लामा ‘सही रास्ते पर लौट सकते हैं।’ इसके साथ ही चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह नोबेल शांति पुरस्कार विजेता दलाई लामा के भविष्य के बारे में चर्चा के लिए तैयार है, बशर्ते कुछ शर्तें पूरी हों। तिब्बती बौद्ध धर्म के निर्वासित नेता दलाई लामा इस साल 90 वर्ष के हो रहे हैं। वह चीनी शासन के खिलाफ एक असफल विद्रोह के बाद 1959 में तिब्बत से भागकर भारत चले आए थे, लेकिन उन्होंने मरने से पहले तिब्बत लौटने की इच्छा व्यक्त की है।

चीन ने बातचीत के लिए क्या शर्त रखी
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन दलाई लामा के भविष्य के बारे में बातचीत के लिए तैयार है, बशर्ते वह ‘मातृभूमि’ को विभाजित करने की अपनी स्थिति को त्याग दें। गुओ आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप की मृत्यु पर टिप्पणी के अनुरोध का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने पहले चीनी अधिकारियों के साथ बातचीत में उनके अनौपचारिक दूत के रूप में काम किया था। ग्यालो थोंडुप का शनिवार को 97 वर्ष की आयु में भारतीय शहर कलिम्पोंग में उनके घर में निधन हो गया।

चीन ने दलाई लामा से क्या अपील की
गुओ ने चीन के आधिकारिक नाम का इस्तेमाल करते हुए कहा, “दलाई लामा को खुले तौर पर यह स्वीकार करना चाहिए कि तिब्बत और ताइवान चीन के अविभाज्य अंग हैं, जिसकी एकमात्र वैध सरकार पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना है।” दलाई लामा ने 2011 में निर्वासित तिब्बती सरकार के राजनीतिक नेता के रूप में पद छोड़ दिया था, जिसे बीजिंग मान्यता नहीं देता है। तब से उनके प्रतिनिधियों के साथ आधिकारिक वार्ता रुकी हुई है।

दलाई लामा कब करेंगे उत्तराधिकारी का ऐलान
जैसे-जैसे दलाई लामा की उम्र बढ़ती जा रही है, उनके उत्तराधिकारी का सवाल भी तेजी से जरूरी होता जा रहा है। चीन जोर देकर कहता है कि वह तिब्बत के आध्यात्मिक नेता के रूप में उनके उत्तराधिकारी का चयन करेगा। लेकिन दलाई लामा का कहना है कि वह जुलाई में अपने 90वें जन्मदिन के समय उत्तराधिकार के बारे में सवालों को स्पष्ट करेंगे, जैसे कि तिब्बती बौद्ध विश्वास के अनुरूप उनका पुनर्जन्म होगा या नहीं और कहां होगा।

Latest articles

राजस्थान में जल संरक्षण को मिली नई गति 25 मई से शुरू होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का दूसरा चरण — मुख्यमंत्री भजनलाल...

जयपुर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश को जल आत्मनिर्भर बनाने की...

कोलार क्षेत्र में  खाने को लेकर पत्नी से विवाद लैब संचालक ने घर में लगाई फांसी

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गिरधर अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात एक लैब...

भेल  डायरेक्टर रामनाथन ने  जीआईऐ (GIA) के स्टॉल का किया अवलोकन राजधानी की प्रमुख इकाइयों ने पेश की अपनी तकनीक — मुंबई के अंतरराष्ट्रीय...

भोपाल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आईईईएमए (इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) द्वारा...

भोपाल के साकेत नगर में मिला ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा प्रेमिका ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड — दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी...

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना अंतर्गत साकेत नगर की झाड़ियों में मिले अज्ञात युवक के...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...