3.8 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में जगी युद्धविराम की उम्मीद… इजरायल के भीषण हमलों के बीच...

गाजा में जगी युद्धविराम की उम्मीद… इजरायल के भीषण हमलों के बीच हमास का ज्यादा बंधक रिहा करने का प्रस्ताव

Published on

गाजा

फिलिस्तीनी गुट हमास ने इजरायल के साथ युद्धविराम के लिए नया प्रस्ताव रखा है। एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने बताया है कि हमास 60 दिनों के युद्धविराम समझौते के बदले में नौ बंधकों को रिहा करने पर सहमत हुआ है। इसके बदले में इजरायल को उसकी जेलों में कैद फिलिस्तीनियों को रिहा करना होगा। नए प्रस्तावित युद्धविराम समझौते में इजरायल को गाजा में हर दिन 400 ट्रक मानवीय मदद भेजने और मरीजों को क्षेत्र से निकालने की अनुमति भी देनी होगी। इससे पहले इजरायल ने कहा है कि युद्धविराम वार्ता के लिए हमास को शेष बंधकों के जिंदा होने का सबूत देना होगा।

बीबीसी के अनुसार, हमास और इजरायल में इस समझौते के लिए शनिवार को कतर में बातचीत हुई है। यह बातचीत इजरायल की ओर से गाजा में नए हमले शुरू करने के बाद हुई है। इजरायल ने बीते चार दिनों गाजा में भीषण हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में करीब 150 लोगों की जान अब तक जा चुकी है, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

कतर कर रहा है मध्यस्थता
कतर और अमेरिकी मध्यस्थों की मदद से दोहा में युद्धविराम वार्ता हो रही है। इसका पहला दौर शनिवार दोपहर को खत्म हुआ है। इसमें हमास की ओर से नया प्रस्ताव रखा गया। इजरायल ने अभी तक इस प्रस्तावित समझौते पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है। इजरायल ने हालिया समय में गाजा से सेना नहीं हटाने और युद्ध जारी रखने के संकेत दिए हैं। इजरायल ने कहा है कि वह गाजा में और अधिक जमीन पर कब्जा करने की योजना बना रहा है।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल की हालिया बमबारी अभियान के तीसरे दिन कम से कम 146 लोग मारे गए हैं। यह इजरायल की ओर से मार्च के बाद के सबसे घातक हमलों में से एक है। इजरायल ने मार्च से गाजा आने वाली तरह की मदद और आपूर्ति रोक दी है। इससे गाजा में बड़ा मानवीय संकट खड़ा हो गया है। फिलिस्तीन के करीब 23 लाख लोगों के जीवन को लेकर अंतरराष्ट्रीय जगत की चिंताएं बढ़ी हुई हैं।

गाजा में इजरायल की ओर से अक्टूबर, 2023 से हमले किए जा रहे हैं। ये हमले हमास के दक्षिण इजरायल में अटैक के बाद शुरू किए गए थे। हमास ने इजरायल में हमला करते हुए 1200 लोगों को मार डाला था और 250 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद से इजरायल की गाजा में बमबारी से 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है और तकरीबन पूरी गाजा पट्टी तबाह हो गई है।

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...