12.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालपुराने शहर के लक्ष्मी टॉकीज सराए में भीषण आग

पुराने शहर के लक्ष्मी टॉकीज सराए में भीषण आग

Published on

भोपाल। राजधानी के पुराने शहर स्थित लक्ष्मी टॉकीज सराए के पास शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें सराए में रखे फल के ठेलों में लगीं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। गनीमत रही कि लक्ष्मी टॉकीज सराए परिसर में ही स्थानीय उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आतिफ अकील का निवास स्थान भी है। आगजनी की भनक लगते ही विधायक अकील बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित करने के साथ ही खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने के काम में जुट गए। उनकी इस सक्रियता और दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिसके बाद स्थानीय रहवासियों ने राहत की सांस ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगर निगम की दमकलें पहुंचने से पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया था और सराए में खड़े फलों से लदे कई ठेले इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। आगजनी के दौरान जब ठेलों के टायर भीषण गर्मी के कारण एक-एक कर ब्लास्ट होने लगे, तो मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। खतरे को भांपते हुए जागरूक नागरिकों और युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर धधकते हुए ठेलों को तुरंत खींचकर सराए से बाहर करना शुरू किया। इस मशक्कत के दौरान आग की लपटों और तपन की वजह से कुछ स्थानीय लोगों के हाथ भी झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। घटनास्थल के ठीक पास में ही रहवासियों की कई दोपहिया और चार पहिया गाड़ियां पार्क की हुई थीं। यदि आग इन वाहनों के फ्यूल टैंक तक पहुंच जाती, तो पुराने शहर के इस तंग इलाके में एक बड़ा और भयावह हादसा घटित हो सकता था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने सूझबूझ दिखाई और सबसे पहले आसपास खड़ी गाड़ियों को सुरक्षित ढंग से वहां से बाहर निकाला। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए पूरी तरह से आग को शांत किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है, पुलिस और निगम की टीम नुकसान का आकलन कर रही है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...