11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहोटल डायरेक्टर रही लड़की बनी यौनकर्मी, कैमरे पर सुनाई आपबीती

होटल डायरेक्टर रही लड़की बनी यौनकर्मी, कैमरे पर सुनाई आपबीती

Published on

होटल डायरेक्टर के रूप में काम करने वाली एक लड़की, यौनकर्मी बन गई है. उसके परिवार को उसके नए काम के बारे में नहीं पता है. इसके बाद भी उसने कैमरे पर आकर अपनी आपबीती सुनाई. उसका कहना है कि अब वह अपने परिवार का रिएक्शन झेलने के लिए तैयार है.

बेला नाम की लड़की ने बताया कि वह पहले होटल इंडस्ट्री में जॉब करती थी. लाइफ अच्छी चल रही थी, इसी बीच बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप के बाद एक दिन उसने जॉब भी छोड़ दी और फिर आगे चलकर यौनकर्मी बन गई. वह अमेरिका के Nevada राज्य में काम करती है. यहां सेक्स वर्क कानूनी है.

अमेरिकी यूट्यूबर मैट कलन (Matt Cullen) से बातचीत में बेला ने कहा- अपने काम के बारे में मैंने किसी को नहीं बताया है. यहां तक कि पैरेंट्स को भी नहीं. हालांकि, इंटरव्यू के बाद अब सबको पता चल जाएगा.

बेला ने आगे कहा- मैं यहां पिछले एक साल से हूं. मेरी तस्वीरें अब ऑनलाइन हैं. अब घर वालों का रिएक्शन झेलने को तैयार हूं. मुझे अपनी बहन को लेकर थोड़ा दुख होता है कि मैंने उसे भी नहीं बताया. हालांकि, उसे पता है कि मैं सेफ हूं, खुश हूं और अच्छे से रह रही हूं.

यूट्यूबर द्वारा ये पूछे जाने पर कि घरवालों को क्या लगता है कि वो कौन सा काम करती है? इसके जवाब में बेला कहती है कि उन्हें लगता है कि मैं किसी अमेरिकन कंसल्टेंट फर्म में ग्राफिक डिजाइनर हूं.

अपनी सुरक्षा के सवाल पर बेला ने कहा कि यहां हर कमरे में ‘पैनिक बटन’ लगा है. उसने कहा कि दिक्कत होने पर उसका प्रयोग कर सकते हैं. इससे चंद सेकेंड में सुरक्षाकर्मी मदद के लिए पहुंच जाते हैं. वह नेवादा के एक कानूनी रूप से वैध वेश्यालय में काम कर रही है.

यूट्यूबर मैट कलन ने अमेरिका के नेवादा स्थित Mustang Ranch Brothel का दौरा किया था, जो कि इलाके का लीगल रेड लाइट एरिया है. मैट ने यहां तीन दिन बिताए और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...