7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपति ने गिफ्ट किया होम-मसाज, शख्स ने घर आकर किया पत्नी का...

पति ने गिफ्ट किया होम-मसाज, शख्स ने घर आकर किया पत्नी का रेप

Published on

नई दिल्ली,

एक महिला का आरोप है कि मसाज के लिए उनके घर पर आए शख्स ने उनका रेप किया. दरअसल, महिला के पति ने Soothe ऐप से होम-मसाज बुक किया था. इस मामले में महिला ने ऐप के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. कोर्ट में जमा दस्तावेजों के मुताबिक, जांच के दौरान ये सामने आया है कि शख्स ने पहले भी एक कस्टमर का रेप किया था.

मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क का है. महिला ने बीते हफ्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें इस बात का डर है कि वह ‘हैवान’ फिर से उनके घर आ जाएगा. इसलिए वह वहां से शिफ्ट होने का मन भी बना रही हैं. महिला ने अपने वीडियो बाइट में कहा- वह जानता है कि मैं कहां रहती हूं. इसलिए उस हैवान के घर पर आ जाने का डर लगा रहता है.

दरअसल, यह मसाज महिला के लिए उनके पति ने बुक किया था. वह खुद उस समय शहर से बाहर गए हुए थे. ब्रुकलिन सुप्रीम कोर्ट में दर्ज मुकदमे के मुताबिक, पति का गिफ्ट पत्नी के लिए एक बुरा सपना बन गया.

कोर्ट में दर्ज केस में बताया गया है कि मसाज करने वाले शख्स ने अपना एक फेक नाम ‘हर्नांडो गिराल्डो’ रखा था. हर्नांडो को इससे पहले भी एक महिला कस्टमर के यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया था.कोर्ट में दायर मुकदमे में महिला ने Soothe पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने हर्नांडो को हायर करने में नियमों का पालन नहीं किया. रिपोर्ट के मुताबिक, Soothe ने एक बाहरी कंपनी Evident को कर्मचारियों के बैकग्राउंड चेक्स के लिए इनलिस्ट कर रखा है.

महिला ने Soothe और Evident, दोनों कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. महिला का आरोप है कि कंपनी ने हर्नांडो का बैकग्राउंड अच्छे से चेक नहीं किया था और कंपनी की लापारवाही की वजह से उनका रेप हुआ.अब इस मामले पर पुलिस की जांच चल रही है. हालांकि, अब तक Soothe और Evident की तरफ से इसे लेकर कोई बयान नहीं है

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...