7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमैं व्यवस्थित, वो सहज... ऋषि सुनक ने अक्षता मूर्ति के साथ शादी...

मैं व्यवस्थित, वो सहज… ऋषि सुनक ने अक्षता मूर्ति के साथ शादी को लेकर सुनाई अपनी लव स्टोरी

Published on

लंदन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति से अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में मिले थे तो जाहिर तौर पर कुछ कुछ हुआ था। अक्षता मूर्ति इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं। पूर्व चांसलर सुनक ने ‘द संडे टाइम्स’ के साथ एक साक्षात्कार में अपने पारिवारिक जीवन के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे एक-दूसरे युगल से बहुत अलग हैं। सुनक ने कहा कि मैं बहुत स्पष्ट और व्यवस्थित हूं, जबकि वह अधिक सहज हैं।

स्टैनफोर्ड में एमबीए की पढ़ाई के दौरान हुई थी मुलाकात
सुनक और अक्षता स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई के दौरान मिले थे। उन्होंने 2006 में बेंगलुरु में शादी की। सुनक साउथेम्प्टन में भारतीय मूल के माता-पिता के घर पैदा हुए। इनकी दो बेटियां कृष्णा (11) और अनुष्का (09) हैं और सुनक दोनों के जन्म के समय मौजूद थे और वह बच्चों की देखभाल में मदद करना पसंद करते हैं।

अमीरी पर भी ऋषि सुनक ने दिया दो-टूक जवाब
उन्होंने याद किया कि मैं बहुत भाग्यशाली था, क्योंकि जब वे पैदा हुईं तो मैंने अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया था और मेरा स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण था । इसीलिए मैं आसपास ही मौजूद रहता था। उनके अमीर होने को मुद्दा बनाए जाने पर सुनक ने कहा कि मुझे लगता है कि इस देश में हम लोगों को उनके चरित्र और उनके कार्यों से आंकते हैं, न कि इससे कि उनके बैंक खाते में क्या है।

अपने और परिवार की मेहनत को दिया सफलता का श्रेय
उन्होंने कहा कि मैं आज भाग्यशाली हूं, लेकिन मैं इस तरह बड़ा नहीं हुआ। मुझे जो मिला है उसके लिए मैंने बहुत मेहनत की, मेरे परिवार ने कड़ी मेहनत की। उन्होंने ‘द संडे टाइम्स’ को बताया, ‘‘देश को एक चुनौतीपूर्ण दौर से निकालने में मदद करने के लिए मेरे पास वह क्षमता है। मैं ऐसा कर सकता हूं और लोग ऐसा करने के लिए मुझ पर भरोसा कर सकते हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...