7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'अच्छे नंबर दूंगी...' महिला टीचर ने किया 16 साल के स्टूडेंट का...

‘अच्छे नंबर दूंगी…’ महिला टीचर ने किया 16 साल के स्टूडेंट का रेप!

Published on

नई दिल्‍ली ,

एक महिला टीचर ने ‘गुरु-शिष्‍य परंपरा’ के रिश्‍तों को तार-तार कर दिया. इस टीचर ने स्‍टूडेंट को अच्‍छे ग्रेड का झांसा देकर उसका 2 बार रेप किया. टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. टीचर ने अपने दोस्‍त के घर में स्‍टूडेंट का यौन शोषण किया. मामला अमेरिका के मिसौरी का है.यहां 26 साल की टीचर लेना स्‍टेवार्ट पर सेक्‍सुअल कॉन्‍टेक्‍ट और सेक्‍सुअल मिसकंडक्‍ट के तीन मामले दर्ज हुए हैं. KY3 न्‍यूज चैनल के मुताबिक, लेना स्‍टेवार्ट ने अक्‍टूबर 2022 में 16 साल के स्‍टूडेंट का रेप किया था.

जांच में सामने आया कि टीचर लेना स्‍टेवार्ट स्‍टूडेंट को इस बात का झांसा देती कि अगर वह उनकी सेक्‍सुअल डिमांड पूरी करता रहेगा तो उसे अच्‍छे ग्रेड मिलेंगे. स्‍टूडेंट ने दावा किया कि इसी वजह से टीचर उनके साथ क्‍लास में ज्‍यादा सख्‍ती नहीं बरतती थीं, उसे ज्‍यादा होमवर्क भी नहीं मिलता था.

‘डेलीस्‍टार’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्‍टूबर 2022 में टीचर लेना स्‍टेवार्ट ने अपने दोस्‍त के घर में स्‍टूडेंट के साथ दो बार रेप किया था. पहली बार के वाक्‍ये के बाद स्‍टूडेंट असहज हो गया और उसने टीचर से कहा कि वह घर जाना चाहता है. दूसरी बार जब दोनों मिले तो टीचर ने फिर से स्‍टूडेंट के साथ संबंध बनाए.

अब चूंकि, लेना स्‍टेवार्ट पर केस दर्ज हो गया है. ऐसे में इस पूरे मामले पर एजुकेशन अथॉरिटी के प्रवक्‍ता जैक रांटज (Zac Rantz) का बयान भी आया है. उन्‍होंने कहा कि हमने टीचर पर लगे आरोपों को बहुत ही गंभीरता से लिया, यही कारण था दिसंबर में लेना स्‍टेवार्ट को छुट्टी पर भेज दिया गया था.जैक ने कहा-हम संबंधित पॉलिसी का पालन करेंगे. इस मामले में संबंधित अधिकारियों को जांच में हर संभव सहयोग दे रहे हैं. वह जिस चीज की भी मांग कर रहे हैं, उन्‍हें वे सारी चीजें बताई जा रही हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...