3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसीमा पर कार्रवाई ना हुई तो कोर्ट में घसीटेंगे... पाकिस्तानी गुलाम हैदर...

सीमा पर कार्रवाई ना हुई तो कोर्ट में घसीटेंगे… पाकिस्तानी गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक का ऐलान

Published on

इस्लामाबाद:

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने कहा है कि पुलिस का रवैया अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा है कि जेवर थाने में सीमा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया है। शिकायती पत्र पर जेवर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जल्दी से जल्दी सीमा और सचिन के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता तो वह पुलिस के खिलाफ कोर्ट मे अर्जी देंगे। गुलाम हैदर की लगातार मदद कर रहे सूरज वर्मा ने एक यूट्यूब इंटरव्यू में कहा है कि जेवर पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है और पुलिस ने इसे रिसीव भी किया है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में पुलिस शिकायती पत्र के आधार पर एफआईआर दर्ज करेगी और सीमा को गिरफ्तार किया जाएगा।

सूरज वर्मा ने सीमा और सचिन की सालगिरह में पहुंचे लोगों से भी अपील की है कि वह इस तरह की चीजों को बढ़ावा ना दें। सूरज वर्मा ने कहा कि पड़ोस की महिलाएं एक ऐसी महिला की शादी में जाकर नाच रही हैं जो एक पति धोखे से छोड़कर आ गई है। वहीं पंडित को भी इस तरह के आयोजन में शामिल नहीं होना चाहिए था। सूरज वर्मा ने कहा है कि गुलाम के वकील मोमिन मलिक को उस पंडित को भी घेरना चाहिए, जो सीमा की शादी और ऐसे आयोजनों में शामिल हो रहे हैं।

गुलाम के वकील की क्या है मांग
बीते साल गैरकानूनी तरीके से पाकिस्‍तान से चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर ने नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रह रही है। सीमा और सचिन का दावा है कि उन दोनों ने बीते साल 12 मार्च को नेपाल के एक मंदिर में शादी की थी। ऐसे में उन्होंने हाल ही में 12 मार्च को शादी की सालगिरह मनाई है। सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने कहा है कि शादी की सालगिरह उन आरोपों का सबूत है, जो उनकी ओर से सीमा पर लगाए गए हैं।

मोमिन मलिक का कहना है कि जब सीमा बीते साल जुलाई में अवैध रूप से भारत आई तो उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे अदालत से सशर्त जमानत मिली थी। कोर्ट मे जमानत के लिए जमा कागजात में उसने खुद को गुलाम हैदर की पत्नी कहा है। थाने में दर्ज एफआईआर में भी उसके पति का नाम गुलाम दर्ज है। ऐसे में अब कैसे वह सचिन के साथ रह रही है और शादी की सालगिरह मना रही है। अगर वह सचिन से भारत आने से पहले शादी कर चुकी थी तो उसने जमानत में हैदर को पति क्यों लिखा है। अगर गुलाम की पत्नी है तो किस आधार पर वह खुद को सचिन की पत्नी कह रही है। ऐसे में उस पर साफ-साफ धोखाधड़ी का मामला बनता है। इस पर पुलिस कार्रवाई करे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...