18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान-हिजबुल्लाह ने एक साथ हमला किया तो... इजरायल के पास कम पड़े...

ईरान-हिजबुल्लाह ने एक साथ हमला किया तो… इजरायल के पास कम पड़े मिसाइल इंटरसेप्टर, एक्सपर्ट ने चेताया

Published on

तेल अवीव

इजरायल पर हाल के दिनों में हिजबुल्लाह ने लगातार ड्रोन और रॉकेट हमले किए हैं। वहीं ईरान से भी उसकी तनातनी जारी है। इस सबके बीच इजरायली सेना के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ये संकट डिफेंस सिस्टम मिसाइल इंटेसेप्टर की कमी की वजह से आया है। फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इजरायल को इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी का सामना करना पड़ रहा है, यही डिफेंस सिस्टम उसे ईरान और हिजबुल्लाह के किसी भी संभावित हवाई हमले के खिलाफ सुरक्षा देता है।

पूर्व वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी डाना स्ट्रोल ने फाइनेंशियल टाइम्स से बात करते बहुए कहा कि ईरान और हिजबुल्लाह ने अगर एक साथ हमला किया तो इजरायल की हवाई सुरक्षा चरमरा सकती है। उन्होंने कहा कि स्ट्रौल ने कहा कि मान लीजिए ईरान का हमला हुआ और इजरायल उसका जवाब देता है लेकिन तभी हिजबुल्लाह भी इसमें शामिल हो जाता है, तो फिर इजरायली बलों की मुश्किल बढ़ जाएगी।

अमेरिका से नहीं मिल पा रही पूरी मदद!
स्ट्रोलका कहना है कि अमेरिका एक तरफ रूस से लड़ रहे यूक्रेन को मदद कर रहा तो वहीं इजरायल को भी हथियार दे रहा है। ऐसे में अमेरिका को इजरायल और यूक्रेन, दोनों के लिए आपूर्ति लगातार जारी रखना मुश्किल हो गया है। बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने के लिए एरो इंटरसेप्टर निर्माता इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के सीईओ बोअज लेवी का कहना है कि वह उत्पादन लाइनों को सक्रिय रखने के लिए ट्रिपल शिफ्ट में काम कर रहे हैं।

लेवी ने कहा, हमारी कुछ लाइनें सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे काम कर रही हैं। हमारा लक्ष्य अपने सभी दायित्वों को पूरा करना है। ये सही है कि इंटरसेप्टर मिसाइलों के उत्पादन का समय कुछ दिनों की बात नहीं है। लेवी ने जोर देकर कहा कि यह कोई रहस्य नहीं है कि हमें स्टॉक को फिर से भरने की जरूरत है।

रिपोर्ट कहती है कि इजरायली सेना गाजा में हमले के बाद से बीते एक साल में तीन स्तरीय वायु रक्षा में सफल रही है। ईरान और हिजबुल्लाह की ओर से लॉन्च किए गए ड्रोन और मिसाइलों को इजरायल ने रोका है। इजरायल का आयरन डोम गाजा से आने वाले यानी कम दूरी के रॉकेटों को रोकता है। डेविड स्लिंग लेबनानी गुट हिजबुल्लाह के भारी रॉकेटों को रोकता है और इजरायल का एरो सिस्टम ईरान से लॉन्च होने वाली लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...