8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअभी नहीं तो कभी नहीं, कम जनसंख्‍या बड़ा संकट... जापान के पीएम...

अभी नहीं तो कभी नहीं, कम जनसंख्‍या बड़ा संकट… जापान के पीएम किशिदा ने देश को दी डराने वाली चेतावनी

Published on

टोक्‍यो

जापान के प्रधानमत्री फुमियो किशिदा ने जनसंख्‍या संकट पर देश को आगाह किया है। उन्‍होंने सोमवार को चेतावनी दी कि कम होती जन्‍मदर की वजह से देश सामाजिकता को बरकरार रखने में सक्षम नहीं होने की कगार पर पहुंच गया है। जापान के सांसदों को संबोधित करते हुए किशिदा ने कहा कि अब जनसंख्‍या संकट वह मुद्दा बन चुका है जिसका समाधान अब नहीं किया गया तो कभी नहीं हो पाएगा। उनकी मानें तो अब बिल्‍कुल इंतजार नहीं किया जा सकता है।

सरकार बढ़ाएगी खर्च
किशिदा ने कहा, ‘स्थिरता और समग्रता को सोचते हुए जो हमारे देश की अर्थव्‍यवस्‍था और समाज के लिए जरूरी है, हम अपनी सबसे महत्‍वपूर्ण नीतियों के तौर पर बच्‍चे के पालन-पोषण का समर्थन करते हैं।’ किशिदा ने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार बच्‍चे से जुड़े कार्यक्रम पर अपने खर्च को दोगुना कर दे और इस मुद्दे में ध्‍यान रखते हुए नई सरकारी एजेंसी अप्रैल में शुरू होगी। जापान दुनिया का वह देश है जहां पर जन्‍मदर सबसे कम है।

सबसे कम बच्‍चों का जन्‍म
देश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय को आशंका है कि साल 2022 में आठ लाख से भी कम बच्‍चों ने जन्‍म लिया है। देश में साल 1899 से बच्‍चों के जन्‍म का रेकॉर्ड रखना शुरू किया है। उसके बाद से यह पहला मौका है जब इतने कम बच्‍चों ने जन्‍म लिया है। जापान में सर्वोच्‍च उच्चतम जीवन प्रत्याशा भी रेकॉर्ड की जा चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2020 में 1500 लोगों में एक व्‍यक्ति की उम्र 100 साल या इससे ज्‍यादा है। इन ट्रेंड्स की वजह से जापान में एक नया संकट पैदा हो गया है।

बच्‍चा पैदा करने से बचते लोग
जापान में वृद्धों की संख्‍या बढ़ती जा रही है और युवाओं की जनसंख्‍या कम होती जा रही है। साथ ही अभी युवाओं की जो आबादी है वह देश की रूकी हुई अर्थव्‍यवस्‍था में आई जगहों को भरने के लिए काफी नहीं है। विशेषज्ञों की मानें तो देश में कम जन्‍म दर की कई वजहें हैं। देश में रहना काफी महंगा है, रहने की जगहें काफी सीमित हैं और साथ ही शहरों में बच्‍चों के पालन-पोषण की सुविधाएं बहुत कम हैं। इसकी वजह से यहां के दंपति बच्‍चा पैदा करने से बच रहे हैं। शहरी दंपति तो परिवार बढ़ाने के बारे में सोचते ही नहीं हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...