6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआईएमएफ का डंडा चला तो पाकिस्‍तानी सेना की अकड़ खत्‍म, शहबाज सरकार...

आईएमएफ का डंडा चला तो पाकिस्‍तानी सेना की अकड़ खत्‍म, शहबाज सरकार घटाएगी बजट, ISI को भी झटका

Published on

इस्लामाबाद

कर्ज में डूबा पाकिस्तान अब लगभग बर्बाद होने की कगार पर है। स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि अब पाकिस्तान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी काटने पर विचार किया जा रहा है। पैसे की तंगी का असर पिछले साल पाकिस्तानी सेना पर भी दिखा था जब IMF की सिफारिशों के बाद उसका बजट घटा दिया गया था। लेकिन अब सरकार ISI के खर्चे के साथ-साथ सेना के भी गैर युद्धक खर्चों को भी कम करना चाहती है। प्रधानमंत्री शहबाज की अध्यक्षता वाली एक कमेटी ने सरकारी कर्मचारियों की सैलरी 10 फीसदी कम करने की सिफारिश की है।

कमेटी ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) सहित खुफिया एजेंसियों के विवेकाधीन फंड को फ्रीज करने का प्रस्ताव दिया है। विवेकाधीन फंड वह धन होता है जो किसी संस्था के पास उन चीजों पर खर्च करने के लिए होता है, जो आवश्यक नहीं हैं, लेकिन उपयोगी हो सकते हैं। समिति ने रक्षा व्यय को कम करन के प्रस्ताव पर विचार किया है। लेकिन रक्षा सचिव का कहना है कि उच्च मुद्रास्फीति और विनिमय दरों में कमी के कारण यह संभव नहीं हो सकता। हालांकि समिति समिति गैर लड़ाकू खर्चों को काट सकती है।

सेना के फंड में हुई थी कटौती
समिति वाहनों की खरीद पर प्रतिबंध लगाने, स्थानीय और विदेश में सभी भत्तों और विशेषाधिकारों को रोकने और अलग-अलग मंडलों में गैरजरूरी पदों को खत्म करने पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NAC ने अपनी आंतरिक बैठक में पांच दिनों के भीतर सिफारिशों को अंतिम रूप देने का फैसला किया था। इससे पहले IMF की शर्तों को मानते हुए पाकिस्तान की सरकार रक्षा बजट में कटौती कर चुकी है। साल 2022 में पाकिस्तान का बजट GDP के 2.8 से घटा कर 2.2 फीसदी कर दिया गया था।

डिफेंस बजट में कटौती से पाकिस्तानी सेना परेशान
पाकिस्तान के डिफेंस बजट में कटौती से सेना ने सरकार से नाराजगी जाहिर की थी। बजट के बाद पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा था कि हम सीमित संसाधनों के साथ देश की रक्षा कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारत लगातार अपना रक्षा बजट बढ़ा रहा है। पाकिस्तान ने जुलाई में IMF की शर्तों को पूरा करने के लिए सशस्त्र बलों के विकास कार्यक्रम के 72 अरब रुपए के पांचवें हिस्से को घटा दिया गया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...