14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमला हुआ तो परमाणु बम दागने से हिचकूंगा नहीं... बेलारूसी तानाशाह की...

हमला हुआ तो परमाणु बम दागने से हिचकूंगा नहीं… बेलारूसी तानाशाह की धमकी से दहशत में यूरोप

Published on

मिंस्क

बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के परमाणु हमले को लेकर दिए बयान के बाद से यूरोप में हड़कंप मचा हुआ है। लुकाशेंको ने धमकी दी है कि उन्हें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है। बेलारूस एक परमाणु शक्ति संपन्न देश नहीं है, लेकिन उसके पास रूसी परमाणु हथियार मौजूद हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसी साल मार्च में बेलारूस में परमाणु हथियारों की तैनाती का ऐलान किया था। उन्होंने पिछले महीने बताया था कि बेलारूस में रूसी परमाणु हथियारों की तैनाती अगले महीने तक पूरी हो सकती है। पुतिन का दावा है कि इन परमाणु हथियारों की देखरेख रूसी सेना करेगी और बेलारूस के पास सिर्फ बाहरी सुरक्षा ही होगी।

लुकाशेंको बोले- परमाणु हमले में संकोच नहीं करूंगा
अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा कि मेरा मानना है कि यह संभावना नहीं है कि कोई भी ऐसे देश के खिलाफ युद्ध छेड़ना चाहेगा जिसके पास ऐसे हथियार हों। यह प्रतिरोध का एक हथियार है। भगवान न करे अगर मुझे आधुनिक समय में इस हथियार का उपयोग करने का निर्णय लेना पड़े। लेकिन अगर हमारे खिलाफ आक्रामकता होती है तो मैं संकोच नहीं करूंगा। बेलारूस में रूसी सामरिक परमाणु हथियारों को तैनात करने के निर्णय के कारणों के बारे में बात करते हुए लुकाशेंको ने कहा कि यह बेहद जरूरी था ताकि एक भी दुश्मन बेलारूसी धरती पर पैर न रख सके।”

बेलारूस पर हमला करने पर दी परमाणु बम दागने की धमकी
लुकाशेंको ने कहा कि परमाणु हथियारों का उपयोग करने का केवल एक ही कारण हो सकता है – बेलारूस के खिलाफ आक्रामकता। बेलारूसी नेता ने कहा, “प्रतिक्रिया तत्काल होगी। मैंने यह पहले भी बार-बार कहा है। 25 मार्च को पुतिन ने कहा था कि बेलारूस के अनुरोध पर उन्होंने परमाणु हथियारों की तैनाती का निर्णय लिया है, ठीक वैसे ही जैसे अमेरिका लंबे समय से अपने सहयोगियों के इलाके में करता रहा है। पुतिन के अनुसार, बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियारों के लिए भंडारण सुविधा का निर्माण 1 जुलाई को पूरा होने वाला है।

बेलारूस के पास रूसी इस्कंदर मिसाइल
रूस ने पहले ही बेलारूस को परमाणु हमला करने में सक्षम इस्कंदर मिसाइल सिस्टम को सौंप दिया है। रूस ने बेलारूसी लड़ाकू और बॉम्बर विमानों को परमाणु हथियारों से लैस करने के लिए अपग्रेड भी किया है। 9 जून को पुतिन ने लुकाशेंको के साथ बैठक के दौरान कहा था कि बेलारूस में रूसी परमाणु हथियारों की तैनाती 7-8 जुलाई को भंडारण सुविधाओं के पूरा होने के तुरंत बाद की जाएगी।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...