10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल के खिलाफ पीछे हटे तो अल्लाह का कहर बरपेगा... खामनेई ने...

इजरायल के खिलाफ पीछे हटे तो अल्लाह का कहर बरपेगा… खामनेई ने क्यों कहा ऐसा, क्या हमला करने से डर रहे ईरानी अधिकारी

Published on

तेहरान

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा है कि अगर किसी ने इजरायल के खिलाफ कार्रवाई से पीछे हटने या समझौता करने की कोशिश की तो उसे अल्लाह के कहर का सामना करना पड़ेगा। खामनेई की टिप्पणी उन रिपोर्टों के बीच आई है, जिसमें कहा गया है कि ईरान में सरकार और सैन्य जनरलों के बीच इजरायल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मतभेद हैं। खामनेई ने इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की योजना पर दबाव डालने की पश्चिमी कोशिशों की निंदा की और इसे दुश्मन का मनोवैज्ञानिक युद्ध बताया। शिया नेता ने कहा कि इजरायल के खिलाफ पीछे हटना गंभीर ईश्वरीय दंड को बुलावा देगी, चाहे वह सैन्य, राजनीतिक या आर्थिक हो।

हमास नेता इस्माइल हानिया की 31 जुलाई को तेहरान में हत्या के बाद इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। ईरान ने हत्या के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है और उसे सजा देने की कसम खाई है। ईरान ने कहा है कि उसकी जवाबी कार्रवाई ठोस और दुश्मन के लिए बेहद कठोर होगी। ईरान की धमकी के चलते मध्य पूर्व में एक बड़े संघर्ष के फैलने का खतरा हो गया है। इस बीच अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने हमला न करने को लेकर ईरान पर दबाव बनाना जारी रखा है।

पश्चिम का दबाव ठुकराने को कहा
ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, खामनेई ने कहा कि ‘अगर सरकारें अपने लोगों की ताकत का लाभ उठाते हैं और विरोधियों की वास्तविक ताकत का सही आकलन करते हैं तो बड़ी शक्तियों के दबाव को टाल सकती हैं।’ सुप्रीम लीडर ने पश्चिमी देशों के दबाव के संदर्भ में ये बात कही। खामनेई ने यह भी कहा कि लंबे समय दुश्मन की ताकत को बढ़ा-चढ़ाकर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जाता है। खामनेई की टिप्पणी तब आई है जब ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने इजरायल पर सीधा हमला करने पर असहमति जताई है।

असमंजस में ईरान
तीखी बयानबाजी और धमकी के बावजूद ईरान ने अभी तक इजरायल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है, जिसके चलते कुछ विश्लेषकों ने इसे रणनीतिक विराम के रूप में देखा है। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने संयम बरतने की पश्चिमी अपील को खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने पश्चिमी देशों की आलोचना की है कि वे एक तरफ गाजा में इजरायल की नरसंहार की कार्रवाई को अनदेखा कर रहे हैं, जबकि ईरान से उम्मीद की जा रही है कि वह हानिया की हत्या के लिए जवाबी कार्रवाई के अपने अधिकार को त्याग देगा।

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...