12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'आंगन में सांप पालोगे तो सिर्फ पड़ोसी को नहीं डंसेगा', जयशंकर ने...

‘आंगन में सांप पालोगे तो सिर्फ पड़ोसी को नहीं डंसेगा’, जयशंकर ने पाकिस्‍तानी मंत्री हिना रब्‍बानी की बोलती बंद की

Published on

संयुक्त राष्ट्र

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि दुनिया पाकिस्तान को आतंकवाद के ‘केंद्र’ के रूप में देखती है और पाकिस्तान को अपनी हरकतों में सुधार कर एक अच्छा पड़ोसी बनने की कोशिश करनी चाहिए। विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी नेता हिलेरी क्लिंटन के भारत के पड़ोसी देश पर दिए बयान को भी दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो लोग अपने आंगन में सांप पालते हैं, वह एक दिन उसे ही काट खाता है। भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्‍तान की विदेश मंत्री राज्‍य मंत्री हिना रब्‍बानी खार के आतंकवाद के आरोपों पर यह पलटवार किया है।

भारत की अध्यक्षता में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कार्यक्रम ‘ग्लोबल काउंटर टेररिज्म अप्रोच: चैलेंज एंड वे फॉरवर्ड’ के बाद जयशंकर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त टिप्पणी की। जयशंकर पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार के हालिया आरोप पर पूछे गए। एक सवाल का जवाब दे रहे थे। खार ने आरोप लगाया था कि ‘आतंकवाद का इस्तेमाल भारत से बेहतर अन्य किसी देश ने नहीं किया है।’

हिलेरी क्लिंटन के बयान से पाकिस्‍तान पर वार
जयशंकर ने कहा, ‘खार ने जो कहा है, मैंने उससे जुड़ी खबरें देखी हैं। जहां तक मुझे याद है, करीब एक दशक से भी पहले जब हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान की यात्रा की थी। हिना रब्बानी तब मंत्री थीं। उनके साथ खड़े होकर हिलेरी क्लिंटन ने कहा था कि यदि सांप आपके आंगन में है तो आप उससे यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह केवल आपके पड़ोसी को ही काटेगा। अंतत: वह उसे आंगन में रखने वाले लोगों को भी काटेगा, लेकिन जैसा कि आपको पता है पाकिस्तान अच्छी सलाह जल्दी से नहीं मानता। आपको पता ही है कि वहां क्या हो रहा है।’

क्लिंटन ने अक्टूबर 2011 में अपनी इस्लामाबाद यात्रा के दौरान पाकिस्तान की तत्कालीन विदेश मंत्री खार के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था, ‘ यह उस पुरानी कहानी की तरह है… आप अपने आंगन में सांप रखकर यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह केवल आपके पड़ोसियों को काटेगा। अंतत: वह सांप उसे आंगन में रखने वालों को भी काटेंगे।’ जयशंकर ने कहा, ‘… दुनिया आज उन्हें (पाकिस्तान को) आतंकवाद के केंद्र की तरह देखती है। मुझे पता है कि हम ढाई साल से कोविड-19 (वैश्विक महामारी) से जूझ रहे हैं और इस कारण यादें थोड़ी धुंधली हो गई हैं, लेकिन मैं आपको आश्वासन दिलाता हूं कि दुनिया यह नहीं भूली है कि आतंकवाद शुरू कहां से होता है और क्षेत्र में तथा क्षेत्र के बाहर तमाम गतिविधियों पर किसकी छाप नजर आती है।’

पाकिस्‍तानी मंत्री ने भारत पर जारी किया डोजियर
भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि किसी भी तरह की गलतफहमी में जीने से पहले उन्हें खुद को यह बात याद दिलानी चाहिए। बता दें कि पाकिस्तान ने एक ‘डोजियर’ साझा करते हुए मुंबई आतंकवादी हमले के सरगना हाफिज सईद के लाहौर स्थित घर के बाहर पिछले साल 23 जून को हुए विस्फोट में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया था।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...