11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदादागीरी करोगे तो… अमेरिका के पड़ोसियों के सामने डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर...

दादागीरी करोगे तो… अमेरिका के पड़ोसियों के सामने डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर बरसे चीन के शी जिनपिंग

Published on

नई दिल्ली

दुनिया की दो सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देशों अमेरिका और चीन के बीच 90 दिन का टैरिफ सीजफायर हो गया है। दोनों देशों एक-दूसरे के सामान पर लगने वाले टैरिफ को कम करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 90 दिनों के लिए है। स्विट्जरलैंड में दोनों देशों के प्रतिनिधियों की हाल में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी। इससे अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रहा व्यापार युद्ध कुछ समय के लिए शांत हो गया है और दुनिया भर के बाजारों में उत्साह का माहौल है। इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका की दादागीरी और वर्चस्व की आलोचना की है।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक शी जिनपिंग ने कहा कि टैरिफ युद्ध या व्यापार युद्ध में कोई नहीं जीतता। दादागीरी या दबदबे से सिर्फ अलगाव होता है। चीनी राष्ट्रपति चीन-CELAC (कम्युनिटी ऑफ लैटिन अमेरिकन एंड कैरिबियन स्टेट्स) फोरम की चौथी मंत्रिस्तरीय बैठक के उद्घाटन में बोल रहे थे। लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में चीन के प्रभाव को बढ़ाने के लिए इस फोरम की स्थापना 2014 में की गई थी। इसका उद्देश्य अमेरिका के दबदबे को चुनौती देना भी है। इस सम्मेलन में ब्राजील, कोलंबिया और चिली के राष्ट्रपति भी शामिल हुए।

अमेरिका के पड़ोसियों से दोस्ती
चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि एक सदी में इतने बड़े बदलाव पहले कभी नहीं देखे गए। इन बदलावों के कारण देशों के बीच एकता और सहयोग बहुत जरूरी हो गया है। पिछले कुछ हफ्तों से चीन और अमेरिका के बीच तनातनी चल रही थी। चीन किसी भी कीमत पर अमेरिका के दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं था। अमेरिका ने चीनी सामान पर 145 फीसदी टैरिफ लगाया तो चीन ने अमेरिकी सामान पर टैरिफ 125 फीसदी कर दिया। आखिरकार रविवार को दोनों देशों के बीच टैरिफ को कम करने पर सहमति बन गई।

शी जिनपिंग ने व्यापार में राहत मिलने के बावजूद अपना रुख जारी रखा। उन्होंने लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों के साथ एकजुटता बढ़ाने का वादा किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन देशों को अमेरिका के करीब लाना चाहते हैं। शी जिनपिंग ने बताया कि पिछले साल चीन और CELAC देशों के बीच 500 अरब डॉलर से ज्यादा का ट्रेड हुआ था। उन्होंने CELAC देशों के विकास को सपोर्ट करने के लिए 9.2 अरब डॉलर की क्रेडिट लाइन देने का भी वादा किया। यह चाइनीज करेंसी में होगी। लैटिन अमेरिका के देश चीन के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से हैं।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...