11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमाम ने फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज को बताया 'शैतानी झंडा', 12 घंटे...

इमाम ने फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज को बताया ‘शैतानी झंडा’, 12 घंटे के अंदर हो गया मुल्क बदर!

Published on

फ्रांस

ट्यूनीशियाई मुस्लिम धर्मगुरु, इमाम महजौब महजौबी को फ्रांसीसी झंडे पर उनकी ‘अस्वीकार्य’ टिप्पणियों के कारण देश से निष्कासित कर दिया. फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘कट्टरपंथी इमाम महजौब महजौबी को उनकी गिरफ्तारी के 12 घंटे से भी कम समय में फ्रांस से निष्कासित कर दिया गया है. हम लोगों को कुछ भी करने और कहने की छूट नहीं देंगे’.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, फ्रांस ने यह एक्शन महजौबी के सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट के बाद लिया, जिसमें उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज को ‘शैतानी’ बताया था. हालांकि, मुस्लिम मौलवी ने अपने बयानों का बचाव किया है. महजौबी ने दावा किया कि उनके पोस्ट का गलत मतलब निकाला गया. उन्होंने कहा, ‘मेरा कभी भी फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करने का इरादा नहीं था’. वह बैगनॉल्स-सुर-सीज स्थित एटाउबा मस्जिद में इमाम थे.

पने निष्कासन को कोर्ट में चुनौती देंगे महजौबी
महजौब महजौबी के वकील ने फ्रांस सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और निष्कासन प्रक्रिया को अदालत में चुनौती देने की घोषणा की. फ्रांसीसी मीडिया ने महजौबी के निष्कासन आदेश के कुछ हिस्सों का खुलासा किया, जिसमें उन पर ‘पिछड़ी, असहिष्णु और हिंसक’ अवधारणा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है. रॉयटर्स ने रेडियो नेटवर्क फ्रांस इन्फो के हवाले से बताया कि मुस्लिम मौलवी को गुरुवार शाम को फ्लाइट में बिठाकर उनके देश ट्यूनीशिया भेज दिया गया.

एटाउबा मस्जिद में इमाम महजौब महजौबी द्वारा दिए गए उपदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज को ‘शैतानी झंडा’ बताते दिख रहे हैं. वीडियो में वे आगे कहते हैं, ‘अल्लाह के रास्ते के लिए ऐसे झंडों की कोई जगह नहीं है. अब हमारे पास ये सभी तिरंगे झंडे नहीं होंगे जो हमें परेशान करते हैं, जो हमें सिरदर्द देते हैं’. फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग नीला, साफेद और लाल मौजूद है.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...