9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत, अमेरिका और रूस की नकल, कितना ताकतवर है चीन का नया...

भारत, अमेरिका और रूस की नकल, कितना ताकतवर है चीन का नया अटैक हेलिकॉप्टर

Published on

बीजिंग,

चीन के नए हमलावर हेलिकॉप्टर Z-21 की तस्वीर सामने आ चुकी है. यह देखने में भारत के प्रचंड हेलिकॉप्टर, अमेरिका के अपाचे और रूस के अटैक हेलिकॉप्टर Mi-28 का मिली जुली नकल लग रहा है. हालांकि चीन का रूस के साथ जिस तरह का रिश्ता है, उससे लगता है कि रूसी हेलिकॉप्टर के डिजाइन की नकल की गई है.

डिजाइन का कुछ हिस्सा चीन के पुराने जेड-10 अटैक हेलिकॉप्टर से मिलता है. रूस के Mi-28 हेलिकॉप्टर से मिलने की वजह से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि संभवतः रूस और चीन ने मिलकर इस हमलावर हेलिकॉप्टर को बनाया हो. अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि चीन के इस Z-21 हेलिकॉप्टर का डेवलपमेंट किस स्टेज में पहुंचा है.

दुनियाभर में इस हेलिकॉप्टर की तुलना अलग-अलग हेलिकॉप्टरों से किया जा रहा है. आशंका यह भी जताई जा रही है कि चीन इस हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल ताईवान में घुसपैठ के लिए कर सकता है. इसके रोटर और टेल Z-20 हेलिकॉप्टर की तरह हैं. बताया जा रहा है इस हेलिकॉप्टर की डिजाइन बनाने में चीन के राष्ट्रीय डिजाइन ब्यूरो के 602वें इंस्टीट्यूट ने काम किया है.

इस हेलिकॉप्टर के पेट के नीचे मशीन गन लगी है. हेलिकॉप्टर की नोज स्टेटिक ट्यूब्स जैसी है, ताकि एयरोडायनेमिक्स का ख्याल रखा जा सके. Z-20 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल यूटिलिटी हेलिकॉप्टर की तरह चीनी सेना करती आई है. इसके नए वर्जन को हमलावर बनाना था. इसलिए Z-21 हेलिकॉप्टर का निर्माण किया गया.

अगर सबकुछ सही रहा तो अगले दो-तीन साल तक इस हेलिकॉप्टर का ट्रायल होगा. इसके बाद इसे चीन की सेना में शामिल कर लिया जाएगा. इस हेलिकॉप्टर की पहली उड़ान इस साल जनवरी में हुई थी. लेकिन तब तस्वीरें सामने नहीं आईं थीं. अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...