4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान का दावा नवाज शरीफ पाकिस्तान लाने की है तैयारी, कहा-...

इमरान खान का दावा नवाज शरीफ पाकिस्तान लाने की है तैयारी, कहा- इसीलिए मुझे हटाया था

Published on

लाहौर

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अगले महीने लंदन से स्वदेश लाने की कोशिशें चल रही हैं। खान ने शनिवार रात लाहौर में नेशनल हॉकी स्टेडियम में पार्टी की रैली के दौरान परोक्ष रूप से सेना का जिक्र करते हुए कहा, ” पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ को अगले महीने लंदन से वापस लाने का मार्ग प्रशस्त करने के मकसद से एक षड़यंत्र के तहत मुझे अपदस्थ किया गया।”

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (पीएमएल-एन) ने लगभग साफ कर दिया है नवाज को अगले आम चुनाव से पहले पाकिस्तान लाया जाएगा और खान से उनका ”मुकाबला” होगा। गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने हाल ही में घोषणा की थी कि नवाज अगले आम चुनाव से पहले वापस आएंगे और पार्टी के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे।

समय से पहले कराया जाएगा चुनाव
उन्होंने कहा, ”पार्टी में नवाज की वापसी को लेकर बात चल रही है।” खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान का निर्वाचन आयोग तय समय से एक साल पहले अक्टूबर तक आम चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। अपदस्थ प्रधानमंत्री खान ने कहा कि योजना के अनुसार नवाज को सितंबर के अंत तक पाकिस्तान लाया जाएगा।

इलाज के लिए लंदन में थे नवाज
नवाज नवंबर 2019 से इलाज के लिए लंदन में रह रहे हैं जबकि उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह की राहत दी थी। नवाज लंदन जाने से पहले अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल कैद की सजा काट रहे थे।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...