8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुस्लिम देश में स्विमसूट पहनकर सबके सामने उतरी मॉडल्स, इतिहास में पहली...

मुस्लिम देश में स्विमसूट पहनकर सबके सामने उतरी मॉडल्स, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा तो तस्वीरें हुई वायरल

Published on

एक ओर जहां दुनियाभर में कान्स फिल्म फेस्टिवल का खुमार देखने को मिल रहा है, तो रेड सी फैशन वीक भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सऊदी अरब में आयोजित इस फैशन वीक में इस बार कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी न सिर्फ हर ओर चर्चा हो रही है बल्कि इस कदम को खूब सराहा भी जा रहा है। साथ ही बदलते समय के साथ फैशन को बढ़ावा देने के लिए सऊदी के प्रिंस की भी सराहना की जा रही है।

दरअसल, रेड सी फैशन वीक के दूसरे दिन सऊदी अरब में पहली बार मॉडल्स ने स्विमसूट पहनकर रैंप वॉक किया। एक ऐसा देश जहां महिलाएं दशकों से अबाया पहनकर अपने शरीर को ढककर रखती हैं। वहां स्विमवीयर में ऐसा शो होना इसके इतिहास में एक नई इबारत लिखने जैसा है। तो आइए इस शो के बारे में जानते हैं।

​स्विमवीयर पहन मॉडल्स ने फ्लॉन्ट की बॉडी
फैशन वीक के दूसरे दिन मोरक्कन डिजाइनर यास्मीना कानजल, डिजाइनर लेबल सारा अल्टवैम और Eau स्विमवीयर ने अपना कलेक्शन दिखाया था। पूल साइड रखे गए इस शो में Eau की मॉडल्स को अलग-अलग रंगों के स्विमसूट में वॉक करते हुए देखा गया। यह इस देश में होने वाला पहला ऐसा शो था। जिसमें मॉडल अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करती दिखीं।

​​किस तरह के थे स्विमसूट
मॉडल्स यहां अलग-अलग रंगों के स्विमसूट पहने नजर आईं। इसमें पिंक, ग्रीन, ब्लू, ऑरेंज, वाइट, बेज और ब्लैक जैसे कई कलर शामिल थे। किसी स्विमसूट को ऑफ शोल्डर बनाया गया था, तो किसी की प्लंजिंग नेकलाइन थी। इनमें उनके शोल्डर, मिडरिफ एरिया और लेग्स फ्लॉन्ट हो रहे थे। जिसे पहनतर सभी मॉडल्स कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर वॉक करती दिखीं।

​एक्सेसरीज भी की स्टाइल
कलरफुल और स्टाइलिश स्विमसूट के साथ ही Eau की मॉडल ने अपने साथ कमाल की एक्सेसरीज भी कैरी की। किसी ने चश्मे लगाए, कोई हेड स्कार्फ में दिखा तो कुछ ने बैग कैरी किए। जिन्हें वाइट धागों से क्रोशिया करके बनाया गया था, जो बीच पर ले जाने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। वहीं, मॉडल्स स्ट्रेपी हील्स और फ्लैट्स में नजर आईं।

​पहली बार में ही आई बदलाव की लहर
न सिर्फ सऊदी अरब में पहली बार ऐसा फैशन शो हुआ है, बल्कि इस देश ने पहली बार ही इसकी मेजबानी भी की। तीन दिन तक चलने वाले इस शो की शुरुआत उम्महाट आइलैंड के सेंट रेजिस रेड सी रिजॉर्ट में हुई। यह रिजॉर्ट रेड सी ग्लोबल का हिस्सा, जिसकी देखरेख क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान कर रहे हैं। यह देश के विजन 2030 सोशल और इकोनॉमिक रिफॉर्म प्रोग्राम में शामिल है।बता दें कि प्रिंस मोहम्मद सऊदी अरब की छवि को नरम करने की कोशिश में जुटे हैं और महिलाओं के लिए समाज में सुधार लाने पर जोर दे रहे हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...