कहते हैं, धोखा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। प्यार में विश्वास तोड़ना सबसे बड़ा अपराध माना जाता है। एक इंसान कभी अपने धोकेबाज पार्टनर को कभी माफ नहीं कर पाता है। हालांकि कई देशों में कानून के डर की वजह से लोग इस तरह की गलती करने से पहले कई दफा सोचते हैं। लेकिन क्या हो जब कानून ही चीटिंग करने की इजाजत दे दे।
जी हां अमेरिका के एक शहर में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां 117 साल पुराना कानून खत्म कर दिया गया है। अब वहां पत्नी या पति को धोखा देना कानूनी अपराध नहीं माना जाएगा। हालांकि अमेरिका के ही कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां चीटिंग करना क्राइम है। इसके अलावा हम आपको उन देशों के बारे में भी बता रहे हैं जहां चीटिंग करने पर जेल या मौत की सजा मिल सकती है।
न्यूयॉर्क में अब चीटिंग अपराध नहीं
अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार को कोर्ट ने 100 साल से ज्यादा पुराने कानून को निरस्त कर दिया है। जिसके बाद अब जीवनसाथी को धोखा देना अपराथ के तहत नहीं आएगा। गर्वनर कैथी हौचुल ने 1907 में बने एडल्टरी कानून को निरस्त करने वाले विधेयक पर साइन भी कर दिए हैं।
दरअसल एडल्टरी यानी अपने साथी के अलावा किसी और से संबंध रखने को लेकर कई सालों से बहस चल रही थी। एडल्टरी को अपराध की श्रेणी में रखना चाहिए या नहीं, इसको लेकर बार-बार चर्चा हुई। अब आखिर कार 117 पुराने कानून को खत्म कर एडल्टरी को अपराध की श्रेणी से हटा दिया गया है। हालांकि खुशहाल जिंदगी के लिए धोखेबाज पार्टनर की पहचान करना आना चाहिए, ताकि कानूनी बदलाव से आपकी लाइफ पर कोई फर्क ना पड़े।
117 साल बाद हुआ क्यों हुआ बदलाव
बता दें यह कानून उस वक्त बनाया गया जब पति या पत्नी के धोखे को साबित करना ही कानूनी तलाक का एकमात्र तरीका था। कानून का मकसद देश में तलाकों की संख्या को कम करना था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस कानून का कई बार इस्तेमाल हो चुका है। जिसमें तीन साल कर की सजा दी जाती थी। इस कानून के तहत एक दर्जन लोगों पर आरोप लगे लेकिन 5 मामले ही साबित हुए।
